राहुल की रैली में नज़र आए खालिस्तान के झंडे
राहुल की रैली में नज़र आए खालिस्तान के झंडे
Share:

चंडीगढ़​ : पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। कांग्रेस ने 1980 के दौर में पंजाब को ले जाने की कोशिश की है। राहुल की रैली में एक बार फिर खालिस्तान के झंडे देखने को मिले हैं। यह एक बड़ी गंभीर बात है। उन्होंने कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी पार्टी बताया है। उनका कहना था कि कांग्रेस की आतंकियों से सांठगांठ है। 

दरअसल पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज कांग्रेस के विरोध में उतर आए। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह के प्रयास कर रही है वह पंजाब में शांति को खतरे में डाल रही है। राहुल की रैली में खालिस्तान समर्थितों ने खालिस्तान के ध्वज फहराऐ हैं। यह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत आता है।

पंजाब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य में फैले तनावपूर्ण वातावरण को लेकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की राजनीति कांग्रेस कर रही है वह ठीक नहीं है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की बातों का विरोध करते हुए इसे गलत बताया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी हो जाने के बाद वहां जमकर हिंसा भड़की। ऐसे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के कई क्षेत्रों का दौरा किया। दूसरी ओर विरोधियों द्वारा देशभर से सिख अनुयायियों को एकत्रित कर सबरत खालसा का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि सबरत खालसा बहुत पहले बुलाया गया था। जिसमें खालिस्तान बनाने की मांग रखी गई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -