बक्सर में स्टेशन मास्टर की गोली मारकर हत्या
बक्सर में स्टेशन मास्टर की गोली मारकर हत्या
Share:

बक्सर : यहां एक स्टेशन मास्टर की हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बदमाशों ने खिड़की के रास्ते उस वक्त गोली मारी जब स्टेशन मास्टर गहरी नींद में थे। पुलिस ने मृतक का नाम मनबोधन सिंह बताया है। सीने में गोली लगने के कारण मनबोधन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता उस वक्त लगा जब परिजनों ने सुबह मनबोधन को खून से लथपथ देखा। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक दानापुर मुगलसराय रेलखंड के जमानिया रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर थे। हत्या की वारदात को उनके गांव तर्कचकिया में अंजाम दिया गया।

इधर, पुलिस को मृतक के बेटे के बयान पर शक है। पुलिस का कहना है कि जब स्टेशन को गोली मारी गई तो क्या बेटे या किसी परिजनों को पता नहीं चला। बेटे ने पुलिस को यह बताया है कि उसके पिता साथ में ही सोये थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -