राज्य में हो रहा विकास, कम हो रहा है नक्सलवाद
राज्य में हो रहा विकास, कम हो रहा है नक्सलवाद
Share:

रायपुर : मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा राज्य में नक्सलवाद को समाप्त किए जाने की बात कही गई।  इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग  विकास चाहते हैं। सड़क, स्कूल और संचार नेटवर्क की मांग भी उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि वे यह जान चुके हैं कि विकास कार्यों को कौन रोक रहा है, उन्होंने कहा कि जनता का प्रशासन और लोगों में विश्वास जगा है। उन्होंने कहा कि अब तो बस्तर के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह विश्रामगृह में आयोजित किए गए निजी चैनल के माध्यम से आयोजित किए गए जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने इस दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की संकल्पना की तरह छत्तीसगढ़ विकास की ओर बढ़ रहा है। बीते बारह सालों में राज्य के विकास के लिए लागू की गई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। यही नहीं इतने वर्षों में जो कांक्रीट स्ट्रक्चर तैयार हुआ है उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ को पलायन करने वाला पिछड़ा राज्य कहा गया मगर अब इस राज्य ने हर क्षेत्र में प्रगति की है।

नक्सली हमलों को भी नाकाम किया गया है। राज्य में विद्युत उत्पादन क्षमता करीब 4000 मेगावाट तक पहुंच गई। ऐसे में प्रति व्यक्ति विद्युत खपत 670 यूनिट से बढ़कर 1560 हो गई। इसे राष्ट्रीय औसत से अच्छा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर का विकास अलग तरह से किया जा  रहा है और इसे नए सिरे से बसाया जा रहा है। पीपीपी माॅडल के माध्यम से 540 किलोमीटर नवीन रेलवे लाईन का निर्माण कर राज्य को सघन रेल संपर्क से जोड़ा जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -