कंप्यूटर के लिये जरूरी सॉफ्टवेयर
कंप्यूटर के लिये जरूरी सॉफ्टवेयर
Share:

जब आप नया कंप्यूटर लेते है तो आप के कंप्यूटर मे कोई भी सॉफ्टवेयर नही होते है। आप को अपने कंप्यूटर मे नए सॉफ्टवेयर डालने पड़ते है। ये सॉफ्टवेयर आप के कंप्यूटर के लिये जरूरी होते है। कुछ सॉफ्टवेयर आप को खरीदना पड़ता है और कुछ आप को फ्री मे ही मिल जाते है। कुछ सॉफ्टवेयर तो ऐसे है जो सिर्फ आपके कंप्यूटर के लिये ही बनाये गए है। इन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके आप अपना काम और आसान बना सकते है। जानते है उन सॉफ्टवेयर को।

1. डेक्सपॉट: डेक्सपॉट सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो प्राइवेट यूज के लिये इस्तेमाल किया जाता है। डेस्कटॉप पर कचरा बनाने की जगह आप इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर कई सारे डेस्कटॉप एक साथ खोल सकते है। एक डेस्कटॉप पर आप अपना जरूरी काम कर सकते है। दूसरे डेस्कटॉप पर गेम खेल सकते है। हर डेस्कटॉप पर अलग आइकॉन और वॉलपेपर आ सकते है और किसी डेस्कटॉप पर रनिंग एप्लिकेशंस भी हो सकती है। अगर आप डेस्कटॉप स्विच करना चाहते है तो शॉर्टकट की(Key) और माउस की मदद से कर सकते है।

2. रेनमीटर: रेनमीटर बहुत पॉपुलर सॉफ्टवेयर है। रेनमीटर का इस्तेमाल करके आप अपने डेस्कटॉप को स्क्रीन मे बदल सकते है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपनी स्क्रीन पर कई सारी चिजे देख सकते है। मौसम की जानकारी, मेमोरी, नोट्स सभी देख सकते है। आप अपने कंप्यूटर मे युनीक बॉक्स जोड़ सकते है। सिर्फ इतना ही नही आप इस सोफ्टवेयर को फ्री मे डाउनलोड करके कम्युनिटी से हजारो स्क्रीन का फायदा उठा सकते है।

3. की पास: कीपास एक भरोसेमंद सॉफ्टवेयर है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके आप अपना पासवर्ड स्टोर करके रख सकते है। ये इन्टरनेट से जुड़ा नही रहता है ये आपके पास रहता है और बहुत सुरक्षित रहता है। आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से एक से ज्यादा पासवर्ड स्टोर करके रख सकते है। अगर एक से ज्यादा पासवर्ड होते है तो उन्हे एक सिंगल मास्टर पासवर्ड के जरिये सुरक्षित किया जाता है।

4. रीक्युभा: रीक्युभा सॉफ्टवेयर बहुत अच्छा सॉफ्टवेयर है। अगर गलती से आप से कोई फाइल डिलीट हो जाती है तो उसके लिये टेंशन लेने की जरूरत नही है इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके आप फिर से उस फाइल को ला सकते है और यह सॉफ्टवेयर सिर्फ कंप्यूटर के लिये ही नही है आप अपने मोबाइल मे भी यूज कर सकते है। अगर मोबाइल का कोई डाटा डिलीट हो जाए तो इस सॉफ्टवेयर की मदद से वापस ला सकते है।

5. रॉकेटडॉक: रॉकेटडॉक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल शॉटकर्ट बनाने के लिये किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप कई सारे शॉटकर्ट बना सकते है शॉटकर्ट बनाने की कोई सीमा ही नही है। कौन सी फाइल कहा रखी जाये ये आपको सोचना है। प्रोग्राम को मिनीमाइज़ करना और लांच करना भी इस सोफ्टवेयर का इस्तेमाल करके कर सकते है।

6. रेवो अनइन्सटॉलर: इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप पूरे प्रोग्राम को डिलीट कर सकते है। जब आप कुछ अनइंस्टॉल करते है तो आपके कंप्यूटर से पूरी तरह से वो फाइल नही जाती है। कुछ फाइल छुपी रहती है जो आपके कंप्यूटर मे रह जाती है। 

7. ज़िप: आज का जमाना बड़े डाटा का है। जिसके लिये आपको जीप की जरूरत लगती है। जीप का इस्तेमाल करके आप बड़े डाटा को छोटा करके भेज सकते है। इसके लिये आप 7-जीप का इस्तेमाल करे क्योंकि यह ओपन सोर्स है। और फ्री भी है। यह हर तरह के फॉर्मेट को हैंडल कर सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -