बाइक पर पति के साथ घूमने निकली स्पेनिश महिला के साथ झारखंड में हुई दरिंदगी
बाइक पर पति के साथ घूमने निकली स्पेनिश महिला के साथ झारखंड में हुई दरिंदगी
Share:

दुमका: झारखंड के दुमका जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। यह शर्मनाक घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट क्षेत्र की है।

पीड़िता अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी। आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने विदेशी महिला के दरिंदगी की है। स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ शुक्रवार की देर रात सामूहिक बलात्कार की घटना हुई है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर पुलिस की एक टीम घटना की तहकीकात में जुटी है। हंसडीहा थाने की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्त में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त खबर के अनुसार, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने निकली थी। वह दुमका होते हुए भागलपुर की तरफ जा रही थी। देर रात वे लोग हंसडीहा बाजार से पहले वे लोग एक जगह पर टेंट लगाकर सो रहे थे। इसी के चलते आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे तथा जबरन स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना को बारी-बारी से अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट भी की है। 

फिलहाल पीड़िता को दुमका जिला के ही सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हंसडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ के लिए निरंतर छापेमारी कर रही है। इसके लिए डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ अन्य टीम की भी सहायता की ली जा रही है। बता दें कि झारखंड में सामूहिक बलात्कार की ये कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पूर्व झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में पुरुष मित्र के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ तकरीबन 8- 10 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।

इतिहास और रोमांच का संगम: भारत की जेलें जहां आप कर सकते हैं सैर

Google का बड़ा एक्शन, शादी डॉट कॉम से लेकर नौकरी डॉट कॉम समेत ये ऐप प्ले स्टोर से हटाए

पीएम मोदी का India पर हमला, कहा- 'गांधी जी के तीन बंदरों की तरह...'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -