मुलायम सिंह मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
मुलायम सिंह मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि वे अब अगला लोकसभा चुनाव मैनपुरी से लड़ेंगे। अब वे आजमगढ़ से नहीं लड़ेंगे। उनका कहना था कि, कुछ लोगों ने उन्हें आजमगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया था। मगर वे मैनपुरी को अपने लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। यहीं से पहला लोकसभा चुनाव जीता और फिर रक्षामंत्री बने।

इसके बाद वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। कुछ अपने थे, उन्होंने आजमगढ़ से चुनाव लड़वाया और फिर फंसा दिया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहने के मामले में कहा कि मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निकालने के स्थान पर केवल निलंबित कर दिया गया। इस तरह के नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए।

उन्होंने विभिन्न स्तर के चुनावों में इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के उपयोग और उसमें गड़बड़ होने को लेकर कहा कि सबसे पहला प्रयोग जापान में हुआ था। ईवीएम का ऐसा प्रयोग होने के बाद भी वहां बैलेट पेपर से ही चुनाव होता है। ईवीएम की कार्यप्रणाली निष्पक्ष, सही और पारदर्शी होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने चुना है ऐसे में प्रधानमंत्री पद का अपमान किया जाना ठीक नहीं है। उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह को पार्टी में अंर्तकलह का सामना करना पड़ा था। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के बीच विवाद होने से पार्टी में नेताओं के बीच गतिरोध आ गया था। हालांकि इस गतिरोध को मुलायम सिंह ने अपने प्रयास से दूर किया। मगर अभी भी पार्टी में गतिरोध जारी हैं।

मुलायम सिंह की बहू का पद्मावती प्रेम

मुजरिम सभी सजा सिर्फ गाँधी परिवार को

अयोध्या को लेकर मुलायम का विवादित बयान

भगवान राम को लेकर मुलायम ने दिया यह विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -