India vs South Africa : साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी
India vs South Africa : साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी
Share:

नई दिल्ली  : दक्षिण अफ्रीका ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर चल रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर (17) के रूप में मेहमान टीम  का पहला विकेट गंवाया है, उन्हें उमेश यादव ने आउट किया। तेम्बा बायुमा 22 और कप्तान हाशिम अमला ने मात्र 3 रन बनाये। अभी मैदान पर ए बी विलियर्स और विलास खेल रहे है. मेहमान टीम अपना प्रदर्शन काफी धीमा कर रहे है।

भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक 127 रन बनाए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 56 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केल एबॉट ने 5 सफलता हासिल की। डेन पीड को चार सफलता मिली। एक विकेट इमरान ताहिर ने लिया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 231 रन बनाए थे। 

इसी साझेदारी के दौरान रहाणे ने देश में अपना पहला और करियर का पांचवां शतक पूरा किया। रहाणे ने अब तक भारत में सात पारियां खेली हैं। बीती छह पारियों में उनका सर्वोच्च योग 15 रन था। रहाणे ने 180 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया।  उनका विकेट 296 के कुल योग पर गिरा। 215 गेंदों का सामना कर 11 चौके और चार छक्के लगाने वाले रहाणे को इमरान ताहिर ने आउट किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -