गिरफ्तार हुई अमीर लड़कों को फ़साने वाली 'सोनिया', 6 लोगों के खिलाफ दर्ज करा चुकी है दुष्कर्म का केस
गिरफ्तार हुई अमीर लड़कों को फ़साने वाली 'सोनिया', 6 लोगों के खिलाफ दर्ज करा चुकी है दुष्कर्म का केस
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए लव, सेक्स और धोखा के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उन्हें लूटने वाली लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की लड़कों को अपने प्रेम जाल में फंसाती थी फिर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं, पुलिस ने इस पर ढाई हजार रुपये का इनाम रखा था। 

ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि रसल चौक स्थित एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे सोनिया केसवानी नाम की एक युवती प्रताड़ित कर रही हैं। बलात्कार के मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठ रही है। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की तथा युवती की तलाश आरम्भ कर दी। कहा जा रहा है कि लड़की अबतक 6 लोगों के खिलाफ बलात्कार के मामले दर्ज करवा चुकी है। पुलिस द्वारा सोमवार (19 फरवरी) को आरोपी सोनिया को उसके घमापुर, द्वारका नगर स्थित घर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया फिर ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया, वर्ष 2016 में युवती ने घमापुर थानांतर्गत विकास रामरख्यानी नाम के कारोबारी को प्रेमजाल में फंसाया तथा फिर उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया था। तत्पश्चात, कारोबारी ने दबाव में उससे शादी की। आरोपी सोनिया ने उसकी सम्पत्ति हड़पी फिर डिंडौरी में उसके खिलाफ दोबारा बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। 

हनी ट्रैप का दूसरा शिकार कानपुर का चर्चित कारोबारी अर्चित सलूजा बना था। सोशल मीडिया के माध्यम से कारोबारी को अपने जाल में फंसाने के बाद लड़की ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 40 लाख की मांग की थी। रकम नहीं मिलने पर लड़की एवं उसके साथियों ने महिला थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में भी कानपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था। अपराधी लड़की का तीसरा शिकार विकास समतानी बना था। लड़की ने ब्लैकमेलिंग करते हुए उससे 20 लाख की मांग की थी। वर्ष 2021 में रकम नहीं मिलने पर महिला ने तिलवारा थाने में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। यह मामला न्यायालय में लंबित है। आरोपी सोनिया केसवानी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई ऑडियो एवं वीडियो पुलिस को पीड़ित परिवारों द्वारा सौंपे गए हैं। ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार ने बताया कि सोनिया के खिलाफ गहराई से तहकीकात की जा रही है।  

व्यापम घोटाले में आखिर आ ही गया फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई 7 साल की सजा, 12 बरी

लीक हो गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर ? खबरों पर बोर्ड ने खुद दिया जवाब

'उनसे मिलकर ट्रॉमा में हैं बेटियां', महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -