महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों से दुखी हैं सोनिया गाँधी, नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन
महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों से दुखी हैं सोनिया गाँधी, नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन
Share:

नई दिल्ली: देश के अलग अलग हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी, क्योंकि वह इन घटनाओं से बेहद आहात हैं. बता दें कि सोमवार को सोनिया गांधी 73 वर्ष की हो जाएंगी. सूत्रों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में दुष्कर्म की विभिन्न वारदातों से कांग्रेस अध्यक्ष दुखी हैं और इसी कारण वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी.

सोनिया गांधी का यह फैसला उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आग लगा देने और दिल्ली की अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद आया है. इससे पहले हाल में हैदराबाद में एक डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद आग लगाकर हत्या कर दी गई थी. देश के अलग अलग हिस्सों से भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले प्रकाश में आए हैं और इन घटनाओं को लेकर देश में गुस्से की लहर है.

वहीं इससे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि, 'दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं भ्रष्ट नेताओं की सहिष्णुता की वजह से हैं. जिन राजनेताओं ने दुष्कर्म किया है या हत्या की है, भले ही प्राइमा फेशिया में यह बात साबित हो चुकी है, उनसे किनारा कर लेना चाहिए.'  

जेरूसलम की अल-अक्सा मस्जिद में उल्लंघन जारी, हमास ने इजरायल को ठहराया जिम्मेदार

फिर मोदी सरकार के विरोध में खड़ी हुईं ममता बनर्जी, दे डाली खुली चेतावनी

CJI शरद अरविंद बोबडे ने दिया बड़ा बयान, कहा-बदले की भावना से किया गया इंसाफ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -