पूरे नहीं होने देंगे नागपुर वालों के मंसूबे
पूरे नहीं होने देंगे नागपुर वालों के मंसूबे
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने अगस्त वेस्ट लैंड डील में उपजे राजनीतिक गतिरोध को दूर करने और एनडीए पर पलटवार करने के लिए जंतर - मंतर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस ने एक सभा भी की जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस सभा में मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। 

सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने अंदाज़ में एनडीए के खिलाफ उद्बोधन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन की बात लेकर आए थे लेकिन आज अच्छे दिन कहां हैं। भाजपा पर उन्होंने कई तरह के आरोप लगाए। इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यहां पर हम सभी एक संदेश देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने संघ कार्यालय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नागपुर में बैठे हुए लोगों के इशारों पर मोदी सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग जीते जी खतरनाक इरादे पूरे नहीं होने देंगे। सत्तापक्ष हमें बदनाम करने की कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन हम झुकने वालों में से नहीं हैं। उनका कहना था कि मुझे संघर्ष करना ही सिखाया गया है। उन्होंने एनडीए पर देश के भाईचारे को नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम वे हैं जो दुनिया के रक्षण के लिए अपनी जान देने से पीछे नहीं हटते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्ष में लोकतंत्र को मजबूत करने वाली संस्थाओं का निर्माण किया। महिलाओं के जीवन में संघर्ष किया। दो वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने सबकुछ बर्बाद करना प्रारंभ कर दिया। एनडीए के कार्यकाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार से सभी परेशान हैं किसान हों नौजवान हो सभी के चेहरे उदास हैं। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं लेकिन मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। महंगाई का हाल ऐसा है कि लोगों के लिए अपने बच्चों को पालना मुश्किल है। इससे सबसे ज़्यादा परेशानी गरीबों को ही उठानी पड़ती है।

इससे इन्हें क्या। इन्हें तो झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल कर ली वह उन्होंने कर ली। उनकी भूख बढती जा रही है। उन्होंने धन, बल और बाहुबल का उपयोग कर अरूणाचल और उत्तराखंड की सरकारों को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की है। उनका कहना था कि राज्य में कोई सरकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके राजनीतिक सलाहकार जो स्वयं को सांस्कृतिक बताते हैं।

इनका एक ही लक्ष्य है सबकुछ इनके चंगुल में हो। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत बनाया। मगर एनडीए ने इसके नियमों में बदलाव कर दिया। लोगों के मन में भय पैदा किया जा रहा है। विद्यार्थियों पर जुल्म हो रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो इनकी हां में हां मिला रहे हैं उनकी खैर नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि जब पाी सिर से उपर चला जाता है तो भारत के लोग इन्हें पानी पिला सकते हैं। उन्होंने देश का माहौल खराब करने और दूसरों की चरित्र हत्या करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा यह खेल बहुत पुराना है।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस इनके सामने कमजोर नहीं पड़ेगी। इनके आगे हम नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि संसद के भीत और बाहर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जो मार्च हम कर रहे हैं वह देश के कोने - कोने में जाए।

उन्होंने कहा कि हम देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को नष्ट नहीं करने देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने इकबाल के शेर का उल्लेख किया। मिट गए मिस्त्र यूनान, रोम, कुछ बात है कि हस्ति मिटती नहीं,और कहा कि कांग्रेस फिर दम भरेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपने रास्ते से पलटेगी नहीं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो कदम उठाने पड़ेंगे कांग्रेस उठाएगी। उनका कहना था कि आज विश्वविद्यालय, सरकारें, न्यायालय  सुरक्षित  नहीं हैं। जो मोदी सरकार के मंसूबे हैं। वे पूरे नहीं होने देंगे। जो कि लोकतंत्र के लिए खतरा है उसे सोनिया, राहुल के नेतृत्व में नाकाम करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -