भाई अर्जुन को अनोखे अंदाज में सोनम कपूर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
भाई अर्जुन को अनोखे अंदाज में सोनम कपूर ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Share:

बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन को आज कई जगह से जन्मदिन की बधाइयां मिल रही है और इन सभी के बीच उनकी फेवरेट कजिन सोनम कपूर ने भी उनको विश किया है। अपने बेस्ट भाई अर्जुन कपूर के बर्थडे पर सोनम ने एक्टर संग कई सारी मेमोरेबल फोटोज शेयर करके उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। आप देख सकते हैं सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर संग कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जी हाँ और इनमें से कुछ तस्वीरें सोनम और अर्जुन के बचपन की भी हैं।

आप देख सकते हैं बचपन की अनसीन तस्वीरों में सोनम और अर्जुन दोनों ही बेहद क्यूट लग रहे हैं। वैसे सोनम की पोस्ट देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अर्जुन और सोनम बचपन से लेकर अभी तक एक दूसरे संग कितना खास बॉन्ड शेयर करते हैं। जी हाँ और हर तस्वीर दोनों के स्ट्रॉन्ग बॉन्ड को खूबसूरती से बताने का काम कर रही है। इन तस्वीरों में सोनम और अर्जुन की ट्यूनिंग देखकर भाई-बहन की बॉन्डिंग और प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है। वैसे सोनम कपूर ने फोटोज शेयर करते हुए अर्जुन के लिए स्पेशल बर्थडे विश भी लिखी है।

उन्होंने लिखा है- 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर। बचपन से अब तक हम एक दूसरे का हाथ थामकर ही बड़े हुए हैं। लव यू ब्रदर। आप फलें-फूलें और सफल हों, क्योंकि आप डिजर्व करते हैं।' इस समय अर्जुन कपूर के लिए सोनम की स्वीट बर्थडे पोस्ट फैंस को पसंद आ रही है और वह अपनी विश भी दे रहे हैं। वैसे अर्जुन कपूर इस समय पेरिस में लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग अपना बर्थडे मना रहे हैं।

इस एक्टर ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी पोल कि सुनकर भौचक्के रह जाएंगे आप

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर का निधन, पाकिस्तान से भाई को लाने के लिए छेड़ा था आंदोलन

बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ सागर की गल‍ियों में बुजुर्गों के पैर पड़ रहा ये अभिनेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -