कुछ ऐसे शारीरिक रहस्य जो शायद ही आप जानते होंगे
कुछ ऐसे शारीरिक रहस्य जो शायद ही आप जानते होंगे
Share:

हम अपने शरीर के बारे में आवश्यक बातें तो जानते हैं, लेकिन शरीर से ही संबंधित कुछ वैज्ञानिक सच ऐसे हैं, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। ये ऐसे सच हैं जो हमें हैरान कर देने वाले हैं और जिनका हमें पता होना ही चाहिए। हमारे शरीर के बारे में कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको भी हैरान कर सकती हैं।

1. कुछ लोग अपनी गर्दन बजा लेते हैं, कोहनी बजा लेते हैं, उंगली भी बजाते हैं तो आपको पता है वो आवाज़ कहां से आती है? कैसे आती है? असल में जब आप अपने अंग को बजाते हैं तो आपको जोड़ों (joints) में एक पानी (fluid) की तरह मैटेरियल होता है उसमें बबल्स (बुलबुले) आते हैं ये आवाज़ इन बुलबुलों की होती है।

2. आपको पसीना तो आता होगा, क्या आपको पता है कि जो बुरी स्मेल (महक) आती है वो पसीने की नहीं होती है। जब आपको पसीना आता है तो शरीर की सतह वाले बैक्टेरिया पसीने को खाने की तरह यूज़ करते हैं और जो महक आती है दरअसल पसीने की नहीं बैक्टेरिया द्वारा निकाले गये गंदे मैटेरियल की होती है।

3. केवल एक बूंद ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या 250,000 होती है।

4. हमारे भारत में बर्गर में प्याज, आलू, शिमला मिर्च और कई सारी सब्ज़ियां डाली जाती हैं। पर चीन और थाइलैंड में बर्गर और स्प्रिंग रोल्स में कीट, भौंरे, टिड्डे, लाल चींटियां, कैटरपिलर्स डाले जाते हैं क्योंकि ये शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन देते हैं।

5. हेट्रोक्रोमिया एक ऐसा रोग जिसमें दोनों आखों का रंग अलग-अलग हो जाता है। ये ज़्यादातर साधारण कुत्तों में होता है पर कभी-कभी इंसानों में भी होता है।

6. आपके दिमाग को बाहर निकाल के रखा जाए तो यह एक सिकुड़ा हुआ छोटा सा अंग नज़र आएगा, पर आप इसे पिन से तकिए के खोल जितना बड़ा फैला सकते हैं।

7. आप अपने लिवर के बारे में एक अजीब बात जानते हैं कि नहीं। अगर किसी चोट से या सर्जरी करके आपके लिवर का कुछ अंग निकाल दिया जाए तो यह फिर से ग्रोथ करके ख़ुद को रिपेयर कर सकता है।

8. आपका नाखून किरैटिन प्रोटीन की वजह से हार्ड होता है।

9. मानव शरीर के 10,000 सेल्स (कोशिका) एक पिन के टिप पर टिक सकती हैं।

10. आपकी लार ग्रन्थियां एक दिन में 2-6 कप लार पैदा करती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -