इस्लाम के बारे में कुछ रोचक तथ्य
इस्लाम के बारे में कुछ रोचक तथ्य
Share:

इस्लाम का अर्थ होता है शांति। और इस्लाम का गूढ़ अर्थ है मानवता से प्यार करना। यदि व्यक्ति अच्छा इंसान नहीं है तो वह अच्छा मुसलमान नहीं बन सकता। मुसलमान वह है जो शांति से रहता हो, और अल्लाह को समर्पित हो।

आइए हम आपको बताते है इस्लाम की कुछ रोचक बातें

1. सभी अरबी मुस्लिम नहीं है - जी हाँ सभी अरबी मुस्लिम नहीं होते है। अरबी लोग ईसाई, बौद्ध, यहूदी, एथेस्ट भी हैं। फिर भी इन्डोनेशिया में मुस्लिम आबादी ज्यादा है।

2. मुस्लिम लोग मोहम्मद और मक्का की पूजा नहीं करते -मोहम्मद साहब इस्लाम के अंतिम धर्मगुरु हुये। उनका आदर सबके मन में हैं लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है। यदि अल्लाह के अलावा कोई किसी और की पूजा करता है तो उसे पाप समान समझा जाता है जिसे शिर्क कहा जाता है। मक्का और मोहम्मद दोनों को इस्लाम में बहुत माना जाता है लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है।

3. अल्ला-हु-अकबर डरने का शब्द नहीं है -अल्ला-हु-अकबर का मतलब है ‘अल्लाह महान है'। मुस्लिम लोग अपने दुख-दर्द और चिंताएँ मिटाने के लिए ऐसा कहते हैं। जो व्यक्ति मुसलमान नहीं है वह इसका अर्थ लगा सकता है कि ‘ईश्वर महान है'।

4. यीशु के लिए खास जगह -मोहम्मद पैगंबर साहब के मकबरे के पास ही यीशु के लिए एक खास जगह है। ऐसा माना जाता है कि एक दिन यीशु आएंगे और उन्हें यहाँ दफनाया जाएगा।

5. सभी मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं पहनती -बुरखा या हिजाब का मतलब सिर्फ अपने आप को ढ़कना है। मुस्लिम महिला के लिए बुरखा पहनना अनिवार्य नहीं है, वे अन्य ढीले और मॉडर्न परिधान भी पहन सकती हैं। बस आपके शरीर का कोई हिस्सा दिखना नहीं चाहिए।

6. इस्लाम में शराब और स्मोकिंग क्यों बंद है -इसका कारण है कि एल्कोहल और शराब एक धीमा जहर है और इस्लाम में आत्महत्या वर्जित है। जो भी आपको मार सकती है इस्लाम उसकी आज्ञा नहीं देता है। इसके साथ इन चीजों के सेवन के बाद व्यक्ति बुरे काम भी करता है।

7. गर्भपात -इस्लाम में बच्चे के भ्रूण को मारने पर प्रतिबंध है। यदि उससे माँ को खतरा है तो ऐसा किया जा सकता है।

 वैश्यावृत्ति का दलदल, जहाँ पति खुद ढूंढकर लाता है पत्नी के लिए ग्राहक

Video : लड़का कर रहा था रूम में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस, और तभी वहां पहुंची उसकी माँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -