इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिये महत्व और पूरी जानकारी
इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिये महत्व और पूरी जानकारी
Share:

वर्ष 2019 ग्रहण के साथ समाप्त हो रहा है। 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह वर्ष का तीसरा ग्रहण है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला और 2 जुलाई को दूसरा सूर्यग्रहण लगा था।  26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस्सके पहले वाला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। भारत में ग्रहण होने से सूतक का प्रभाव इस बार रहेगा। ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से बहुत बड़ा महत्व होता है।

सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019
 26 दिसंबर 2019 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण गुरुवार के दिन पौष मास की अमावस्या पर सुबह 08:17 मिनट से लेकर 10:57 मिनट तक रह सकता है| 

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
26 दिसंबर को लगने वाला ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

सूर्य ग्रहण में सूतक काल
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण सूतक का असर रहेगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 पर सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होगा।  

सूतक का महत्व
ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सूतक लगने पर कई तरह के कार्यो को नहीं किया जा सकता। सूतक के समय को अशुभ समय माना गया है।

ग्रहण में क्या न करें
ग्रहणकाल में किसी भी नए कार्य का शुभारंभ न करें।
सूतक के समय भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है।
देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।

ग्रहण में क्या करें
ग्रहण के समय में भगवान का  ध्यान और भजन करना चाहिए।
मंत्रों का उच्चारण करें।
ग्रहण समाप्ति के बाद घर पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए 
सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।

अंकज्योतिष : 24 नवंबर का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग

ग्रहों की मार से बचने के लिए यह है रामबाण उपाय, इस से रत्न हो सकता है आपके लिए शुभ

जानिये कर्ज से मुक्ति के उपाय, राशि अनुसार टोटके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -