भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त बहुमत मिल रहा है। आरभिंक रुझान के पश्चात् स्थिति स्पष्ट होने लगी है। चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार देखने को मिल रही है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी 74 प्रत्याशी उतारे थे। अब समाजवादी पार्टी प्रवक्ता मनोज सिंह काका का बयान आया है। उन्होंने हार का ठीकरा पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ पर फोड़ा है। मनोज ने कहा, कमलनाथ ने अखिलेश यादव पर अमर्यादित बयान दिया था, इसलिए कांग्रेस हार गई है।
समाजवादी पार्टी प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा, मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी (अखिलेश यादव) के प्रति जो अपमानजनक शब्द बोला था, उनका अहंकार सर चढ़कर बोल रहा था। रामधारी सिंह दिनकर जी ने लिखा है कि जब नाश मनुष्य पर छाता है,पहले विवेक मर जाता है। तो उनके अमर्यादित बयानों से कांग्रेस हारी है। अधिकतर स्थानों पर यही हुआ है। मनोज ने कहा, कांग्रेस ने यूपी में एक दलित का अपमान कर दूसरे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। देश के बड़े नेता और आज के दौर में बहुजनों के नायक अखिलेश यादव जी मंडल कमीशन एवं जातिगत जनगणना को लेकर बहुजन वर्ग के सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक सभी प्रकार के हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने अकेले दम पर भाजपा को नाको चना चबवा दिए हैं। उसे बड़े नेता को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना कांग्रेस को भारी पड़ा है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि जब-जब दलितों-पिछड़ों एवं क्षेत्रीय दलों का अपमान होगा, तब तब कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश में INDIA गठबंधन में सम्मिलित समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के बीच अलांयस नहीं हो सका था तथा दोनों ही दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे थे। कई सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने सीधी टक्कर दी एवं कांग्रेस के प्रत्याशियों को खासा नुकसान पहुंचाया। इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला है। इसके अतिरिक्त, आम आदमी पार्टी, जनता दल यूनाइटेड ने भी प्रत्याशी उतारे थे।
MP में प्रचंड बहुमत मिलता देख गदगद हुए CM शिवराज, लाड़ली बहनों के लिए किया ये बड़ा ऐलान
सबसे बड़ा सवाल... कौन बनेगा मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री? सामने आ रहे है ये नाम