MP में प्रचंड बहुमत मिलता देख गदगद हुए CM शिवराज, लाड़ली बहनों के लिए किया ये बड़ा ऐलान
MP में प्रचंड बहुमत मिलता देख गदगद हुए CM शिवराज, लाड़ली बहनों के लिए किया ये बड़ा ऐलान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। वही इस बीच मध्यप्रदेश में जीत से गदगद मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश की बहनों के प्रति किया आभार व्यक्त किया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी की इस जीत को मध्य प्रदेश की बहनों को समर्पित किया है।

वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी बहनें मेरे लिए देवियां हैं, मैं इनकी सुरक्षा, रक्षा का जिम्मा लेता हूँ। लाडली बहनों को किया वादा पूरा करूंगा। अब 1250 के बाद 1500 और फिर 3000 तक हर माह लाडली बहनों को दूंगा। वही इसके पहले मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की जीत यह जनता के विश्वास की जीत है।

वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। साथ में दिग्विजय सिंह का जिक्र भी किया है। सिंधिया ने कहा कि हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे क्योंकि हमें भरोसा था कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। वहीं जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो वहां कल लड्डू खरीदे जा रहे थे तथा बधाई के पोस्टर भी लग गए थे। दरअसल मध्य प्रदेश में शनिवार को कांग्रेस परिणामों से पहले ही जीत का जश्न मनाती दिखाई दे रही थी, और तो और कमलनाथ के पोस्टर भी लगाए गए थे। सिंधिया ने इसी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। रविवार को रुझानों में स्थिति स्पष्ट होने के बाद सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे थे। इसी के चलते उन्होंने मीडिया से चर्चा में ये बयान दिया। 

हिन्दीभाषी राज्यों में भाजपा का क्लीन स्वीप, अन्नामलाई बोले- जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को ख़ारिज किया, 2024 में मोदी वन्स मोर

राजस्थान में बहुमत प्राप्त करने बाद क्या बाबा बालकनाथ को CM बनाएगी भाजपा ?

200 सीटों पर चुनाव लड़ी थी AAP, लेकिन 1 प्रतिशत से भी कम वोट मिला, आखिर कहाँ चूके केजरीवाल ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -