बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
Share:

शिमला। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नज़र आ रहा है। दरअसल मौसम का मिजाज तो मध्यप्रदेश के कुछ भागों में भी बदला हुआ दिखाई दे रहा है। एमपी के कुछ क्षेत्रों में आसमान में बादलों की मौजूदगी से मौसम खुशनुमा हो गया है। बहरहाल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का आलम है। जम्मू श्रीनगर राजमार्ग बर्फबारी से हुए हिमस्खलन के कारण बंद हो गया है अब यहां पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

उत्तर के कुछ क्षेत्रों में तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। दूसरी ओर दिल्ली और उत्तरी क्षेत्र में फिज़ा में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मिली जानकारी के अनुसार मनाली, बद्रीनाथ, औली, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ, जोशीमठ, रोहतांग दर्रा, जलोड़ी, किन्नौर की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हो रही है।

जम्मू में तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम हो गया है। हालात ये हें कि यहां पर कुछ क्षेत्रों में पारा 4 डिग्री हो गया है। कुछ क्षेत्रों में तो तीन इंच तक बर्फ गिर रही है। रोहतांग में 35 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। केलांग में 10 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।

 

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओले के साथ तेज बारिश, किसानों को हुआ नुकसान

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -