दूसरों से मिलते टाइम चेहरे पर स्माइल रखे
दूसरों से मिलते टाइम चेहरे पर स्माइल रखे
Share:

एक दिन मे हम बहुत से लोगो से मिलते है उनमे कुछ लोग ऐसे होते जिनसे मिलकर हमे बहुत अच्छा लगता है। जो लोग हमे प्रभावित करते है उन लोगो की pleasant  personality होती है। ऐसे लोग हमेशा खुश रहते है और जंहा भी जाते है वहा उनकी रिस्पेक्ट होती है। सभी लोग pleasant personality वाले लोगो को पसंद करते है। ऐसी personality बनाने के लिये कुछ टिप्स जानते है।

जब हम दूसरों से मिलते है, तो हम उस व्यक्ति के बारे मे एक सोच बना लेते है अपने मन मे कि ये व्यक्ति कैसा होगा। अच्छा होगा या बुरा । दूसरों से मिलते टाइम उनके बारे मे अच्छा ही सोचना चाहिये उनकी बुराईया नही खोजना चाहिये अच्छाईयो पर ध्यान देना चाहिये। लोगो की अच्छाई ढूँढना कोई बड़ा काम नही है इसके लिये आपको आपके माइंड को थोड़ा ट्रेंड करना पड़ेगा। जब हम दूसरों से मिलते है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते है जो बहुत इरिटेट करते है। उन लोगो से इरिटेट होने की बजाय हमे अपने माइंड को शांत रखना चाहिये।

जब हम अपने बहुत अच्छे दोस्त से मिलते है तो हमारे फ़ेस पर एक स्माइल होती है। हमारी स्माइल बताती है कि हम सामने वाले को पसंद करते है। जब हम दूसरों से भी मिलते है तो हमारे फ़ेस पर ऐसी ही स्माइल होना चाहिये। आपकी स्माइल आपकी personality को और attractive बनाएगी। फ़ेस पर किसी से मिलते टाइम स्माइल रखने का एक और फायदा होता है, हमारे expressions से पता चलता है कि हम खुश है या नही। किसी काम के लिये आप जा रहे हो और आपके फ़ेस पर स्माइल है तो जरूर आपका काम अच्छा ही होगा।  

जब आप किसी नए व्यक्ति से मिलते है तो उसका नाम जरूर जान लेना चाहिये। आज की दुनिया मे नाम का बहुत महत्व है। उनसे बाते करते टाइम उनका नाम लेते रहना चाहिये जिससे आप उनका नाम आसानी से याद रख पाएंगे। बार बार नाम लेकर बात करने से सामने वाले को लगता है कि आप उसके नाम को ज्यादा महत्व दे रहे है और ऐसा करने पर वो आपकी और ज्यादा ध्यान देने लगता है। 

जब कोई मुसीबत मे होता है तो हमे उसकी मदद करना चाहिये। हमे ये कभी नही सोचना चाहिये कि मै इसकी मदद करूंगा तो मुझे इसका क्या फायदा होगा। दूसरों की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी और आपको अपनी नजरों मे ऊपर उठा देगी।

Personality development एक ऐसी प्रोसेस होती जो कभी भी खत्म नही होती है। आपको कभी भी ये नही सोचना चाहिये कि जितना भी हमे अपनी Personality को इंप्रूव करना था कर लिया, बल्कि ये सोचना चाहिये कि और कैसे हम खुद को अच्छा बना सकते जिससे लोग हमसे मिलने पर  खुश हो और हमे पसंद करे।

मराठी इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे लक्ष्मीकांत बेर्डे, कहे जाते थे कॉमेडी किंग

नुसरत जहां ने बताया चॉकलेट क्यों होती है सलाद

करे ये पार्ट टाइम जॉब, और कमाए मोटी रकम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -