सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अगले साल से बैन होगा सिंगल यूज प्लास्टिक
सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अगले साल से बैन होगा सिंगल यूज प्लास्टिक
Share:

भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा दिलाने तथा पूरे देश में प्लास्टिक के कचरे एवं उससे होने वाले संकट को देखते हुए, केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि पूरे देशभर में अगले वर्ष 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं हो सकेगा, सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगाती है।

वही केंद्र ने एक ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की है तथा कहा है कि यह योजना छोटे कारोबारियों को प्रभावित न करे, तथा साथ ही कचरे से बढ़ते संकट को देखते हुए 30 सितंबर से पॉलिथीन की थैलियों की मोटाई 50 माइक्रोन से बढ़ाकर 120 माइक्रोन करने का निर्णय लिया है। अभी भी देश में 50 माइक्रोन से कम के पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध है। अगले वर्ष 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता के दिन तक पूरे देश में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री तथा इस्तेमाल नियमों के तहत प्रतिबंध होगा। 

इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को दो चरणों में प्रतिबंधित किया जाएगा। पहले चरण का आरम्भ जनवरी 2022 से होगा इस चरण में कुछ प्लास्टिक की चीजें जैसे प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारे एवं कैंडी स्टिक प्रतिबंधित होंगी तथा फिर एक जुलाई 2022 से प्लेट, कप, ग्लास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, रैपिंग, पैकिंग फिल्म्स, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट आदि चीजों पर प्लास्टिक प्रतिबंध लगेगा। सरकार के एक अफसर ने कहा कि पहले उन वस्तुओं को चरण बद्ध तरीके से प्रतिबंधित किया जाएगा जिनका विकल्प सरलता से प्राप्त हो सके।

RBI का बड़ा फैसला, रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस

राहुल गांधी ने पूरी कांग्रेस को बर्बाद कर ही दिया है: विश्वास सांरग

चीनी इंजीनियरों पर हमले के आरोपों पर भारत का सख्त जवाब, कहा- सब जानते है पाकिस्तान की हकीकत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -