बाल..जो कि हर महिला की खूबसूरती का एक हिस्सा है। इस प्रदुषण भरी दुनिया में ज़ाहिर है कि बालों को नुक्सान पहुंचता ही होगा। आज की दुनिया में शायद ही कोई महिला ऐसी होगी जो अपने गिरते बालों से परेशान ना हो। बालों का गिरना किसी समस्या से कम नहीं है। मॉडर्न ज़माने के अनुसार लाइफ स्टाइल ,फैशन की वजह से ज़रूरत से ज्यादा बाल टूटने लगें हैं। और इससे सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी परेशां हैं। कई बार हम कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स भी उसे करते हैं जो दावा करते हैं कि बालों का गिरना सौ प्रतिशत कम होगा। जिनकी वजह से बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता। हम आपको बताते हैं कुछ घरेलु टिप्स जिससे आप अपने बालों की सही तरह से देखभाल कर सकते हैं।
1 प्याज का रस: झड़ते बालों को रोकने के लिए आप बालों में प्याज का रस और उसमें दो चम्मच शहद मिला कर लगा सकते है। प्याज की महक को दूर करने के लिए आप उसमें गुलाब जल या फिर नींबू का रस भी मिला सकते है। इस रस को करीब 1 घंटे के बाद सादे पानी से धो लें। इस रस को लगाने से गिरते बाल कम हो जाएंगे।
2 आलू का रस: आपको बता दें कि आलू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाए जाते है। इसी के साथ ये बालों को जड़ो से भी मजबूत करता है। आलू के रस को बनाने के लिए 2 या 3 आलू लें, उसे पीसकर उसका जूस निकल लें। इसी के साथ आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। इसके बाद उसमे एक अंडा और पानी मिलाएं। इस मिक्सचर को करीब 30 मिनट लगा के रखें ,फिर बालों को धो लें। इससे आपके बाल सॉफ्ट और स्मूथ बनेंगे।
3 लहसुन: लहसुन वैसे तो कई बीमारियों से निजात दिलाता है लेकिन आपको बता दें कि इससे आप अपने झड़ते बाल भी रोक सकते है। इस रस को आप लहसुन को कूट कर या ग्राइंड कर के भी निकाल सकते है।
4 धनिएं की पत्तियां: धनिएं की पत्तियां को पीसकर उसमें थोड़ी मात्रा में पानी मिला कर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को करीब एक घंटे तक बालों में लगाकर ठंड़े पानी से धो लें।
5 गाजर का रस: गाजर शरीर में खून बढ़ाने के लिए चर्चित है तो सोचिए अगर इसका रस बालों में लगाया जाएगा तो कितना प्रभावी रहेगा। गाजर में विटामिन ए होता है जो बालों का झड़ना रोकता है, लेकिन इसका रस निकालने के लिए इसे पहले उबाल लें और उसके बाद बचे हुए रस के साथ गाजर को पीस लें। फिर इस पेस्ट को बालों में 30 मिनट तक लगा कर रखें और उसके बाद धो लें।