अगल-बगल झूली फांसी के फंदे पर बहनें
अगल-बगल झूली फांसी के फंदे पर बहनें
Share:

अमरोहा : यहां ऐसी दो बहनों के शव पेड़ पर लटकते हुये मिले है, जिन्होंने अलग बगल पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक बहनें नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सैदनगली के निचली झुंडी गांव में दयावती और धर्मवती नामक दो बहनों ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।

बताया गया है कि ग्रामीणों ने दोनों बहनों के शव फंदे पर झूलते हुये देखे थे और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस पहुंचने के पहले ही परिजनों ने दोनों बहनों का दाह संस्कार कर दिया था। पुलिस के अनुसार कुछ बच्चों ने शव को लटकते हुये देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और इसके बाद परिजनों ने दोनों को पीटा भी था। पुलिस इस मामले को भी देख रही है।

पूरे परिवार के साथ फांसी पर झूल गया CISF जवान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -