सेव खाना से होते है ये नुक्सान, जानकारी ही करेगी बचाव
सेव खाना से होते है ये नुक्सान, जानकारी ही करेगी बचाव
Share:

आमतौर पर अपने सेव खाने के बेनिफिट्स के बारे में सुना होगा आज हम आपके साथ शेयर करने जा आरहे है इससे होने वाली नुक्सान।  ज्‍यादा सेब खाने से भी शरीर को नुकसान पहुंच सकता हैं। यदि हम सेब का सेब का सेवन न‍िर्धार‍ित मात्रा में करेंगे तो इससे किसी तरह का नुकसान हमें झेलना नहीं पड़ता हैं। जो लोग सेब खाने के बहुत शौकीन हैं, उन्हें ये बात मालूम होना जरुरी है कि अधिक सेब खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। सेब, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। ये कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में उर्जा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। शोध के अनुसार, एक मध्यम आकार के सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 5 ग्राम फाइबर होती है। हालांकि, यदि हम सेब का अत्यधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। खाली पेट सेब खाने से शुगर की मात्रा में बढौतरी होती है। ऐसे में सेब खाने का सही समय है, खाने के बाद।

यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है की बहुत ज्यादा सेब खाने से शरीर में फैट के साथ साथ रक्त में मौजूद शुगर भी बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए सेब का एक निश्चित मात्रा में ही सेवन किया जाना चहिये। सेब में भरी मात्रा में फ्रुक्टोस पाया जाता है। यह एक प्रकार का शुगरी पदार्थ है। यह शरीर में जाकर एक सीरप बना लेता है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लूकोस शरीर में जाकर रक्त में मिल जाता है लेकिन फ्रुक्टोस नही मिल पाता है और सिर्फ लीवर में ही रह जाता है। फ्रुक्टोसे के एकत्रित होने के कारण शरीर में ट्राईग्लिसराइड्स नामक एक फैट का उत्पादन करता है जो हार्ट की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। अत्यधिक सेब का सेवन करने से शरीर में इनकी मात्रा बढ़ जाती है और इसलिए हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा भी काफी हद्द तक बढ़ जाता है।

पेट की गैस से निजात चाहिए तो करे ये जरुरी बदलाव

कब्ज से है परेशान तो इन खाद्य पदार्थो से बना ले दुरी

इस वजह से पुरुषो में होती है गंजेपन की समस्या, जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -