इंदौर में श्वेतांबर जैन महिला संघ ने की ये बड़ी पहल
इंदौर में श्वेतांबर जैन महिला संघ ने की ये बड़ी पहल
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ द्वारा एक अनोखी पहल की जा रही है। इस पहल के तहत जरूरतमंदों को शादी के परिधान भेंट किए जाएंगे। जी हां महिला संघ द्वारा शादी परिधान बैंक का आरम्भ किया जा रहा है, जिसे मुस्कुराने के कारण तुम हो नाम दिया गया है। इसके तहत जिसे भी शादी के लिए लहंगा, चुन्नी, शेरवानी, भारी साड़ी तथा सूट की आवश्यकता होगी उसे वो दिया जाएगा। महिला संघ द्वारा ये जमा भी कर लिए गए हैं।

वही ऐसे में जो भी शादी के लिए इन परिधानों को लेना चाहता है उसे 28 अक्टूबर से पहले एक फॉर्म भरना होगा। उसके पश्चात् ही जरूरतमंदों को परिधान दिए जा सकेंगे। फॉर्म भर कर लोगों को अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई के दफ्तर पर देना होगा। आपको बता दे, इंदौर शहर में पहली बार समाज के द्वारा ये पहल की जा रही है। दरअसल, ऐसे कई सारे लोग है जिन्हें शादी के परिधान खरीदने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार पैसे नहीं होने के कारण वह परिधान खरीद भी नहीं पाते हैं। ऐसे में उनकी सहायता करने के लिए जैन महिला संघ द्वारा पहल की गई तथा बैंक बनाया गया। 

इसको लेकर महिला संघ की संस्थापक अध्यक्ष ने बताया कि इस पहल से हम जरुरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं। नवंबर में बहुत अधिक शादियां होने वाली है ऐसे में जरूरतमंदों को शादी के परिधान वितरित किए जाएंगे। दरअसल, कुछ लोगों के पास अच्छे अच्छे परिधान होते हैं जो वह एक बार पहनने के पश्चात् दोबारा नहीं पहनते ऐसे में वह एकत्रित कर उसे जरूरतमंदों में दिया जाएगा। अब तक हमारे पास अच्छे कंडीशन के कपड़े एकत्रित हो चुके हैं। मगर बड़ी बात ये है कि एक परिवार की केवल 5 जोड़ी कपड़े दिए जाएंगे। हालाँकि पसंद उनकी रहेगी। जो उन्हें पसंद होंगे वहीं उन्हें दिए जाएंगे। इसमें कई प्रकार के सामान सम्मिलित होंगे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -