खामोश ने सुनाई दिल की व्यथा, रीना से था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर
खामोश ने सुनाई दिल की व्यथा, रीना से था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर
Share:

मुंबई। शाॅटगन के नाम से लोकप्रिय सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर वार करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने स्वयं अपने निजी जीवन की अनछुई बात कही है। उनके जीवन से जुड़ा यह पहलू उनके लाखों बाॅलीवुड और राजनीतिक प्रशंसकों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर अपनी पुस्तक में जानकारी दी है। अपनी बायोग्राफी एनिथिंग बट खामोश - दि शत्रुघ्न सिन्हा में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है कि विवाह के बाद उनके रीना राॅय के साथ संबंध थे। 

कोलकाता में एक लिटरेचर उत्सव के दौरान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस पुस्तक में मेरे जीवन के प्रत्येक पहलू को जाहिर किया गया है। उन्होंने पुणे में सिनेमा की शिक्षा ली। इस दौरान उन्होंने घर भी छोड़ दिया। उन्होंने पुस्तक में अपनी जीवन के बारे में भी उल्लेख किया। उनके जीवन में  उनकी पत्नी के बाद रीना राॅय के साथ गुज़रे लम्हों को लेकर उन्होंने पुस्तक में उल्लेख किया है। शत्रुघ्न सिन्हा की यह बायोग्राफी एस प्रधान ने लिखी है।

जिसमें शत्रुघ्न के जीवन के प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा के 70 वर्षों का सफर पूरी ईमानदारी से बयां करने का प्रयास उन्होंने किया है। इस पुस्तक में शाॅटगन नामक एक पूरा अध्याय दिया गया है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा की रीना राॅय से आॅफ स्क्रीन कैमिस्ट्री को लेकर जानकारी दी गई है। हां शत्रुघ्न ने अपनी बायोग्राफी में पूरी ईमानदारी से अपनी जीवन के पहलूओं के बारे में बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा की बायोग्राफी का लोकार्पण इस माह दिल्ली में हुआ था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -