माता वैष्णोदेवी दरबार के खुले पट
माता वैष्णोदेवी दरबार के खुले पट
Share:

जम्मू : श्रद्धालुओं के लिए यह खुशखबरी है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर श्री माता वैष्णोदेवी श्राईन बोर्ड ने माता वैष्णोदेवी के दरबार के पट खोल दिए हैं। माता वैष्णोदेवी के दरबार में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कृत्रिम गुफा से होकर माता के दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर में अधिक भीड़ होने पर गुफा के कपाट बंद कर दिए जाते है। इस वक़्त श्रद्धालुओं की संख्या कम हो जाने के बाद वैष्णोदैवी के दरबार के पट खोले गए।

माता वैष्णोदेवी श्राईन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा कहा गतः 10 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए खोले गए। उल्लेखनीय है कि बोर्ड प्रशासन प्रति वर्ष श्रद्धालुओं की कम होने के बाद प्राचीन गुफा के पट खोल देता है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष माता वैष्णैदेवी के दर्शन के लिए बड़े पैमाने पर श्रद्धालु आते हैं।

नवरात्रि के अवसर पर और गर्मियों के दौरान मंदिर में अधिक भीड़ होती है वहीं क्रिसमस से नववर्ष के बीच भी श्रद्धालुओं की अधिक उपस्थिति गुफा में होती है। इस गुफा में माता वैष्णो दैवी पिंड स्वरूप में या कि प्राचीन गुफा के द्वार प्राविराजमान हैं। माता के दरबार में श्रद्धालुओं को स्मृति स्वरूप चांदी के सिक्के भी बांटे जा चुके हैं। बड़े पैमाने पर श्रद्धालु माता के दरबार में पूजन हेतु आते हैं। यहां गोरखनाथ और भैरव मंदिर भी है। इस मंदिर के दर्शन करने के साथ ही माता वैष्णोदेवी के दर्शन को पूर्ण माना जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -