अमरनाथ यात्रा : चार यात्रियों की मौत के बाद मृतक संख्या 22 हुई
अमरनाथ यात्रा : चार यात्रियों की मौत के बाद मृतक संख्या 22 हुई
Share:

श्रीनगर : पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 2.40 लाख तक पहुंच गई है. इस दौरान खबर आई है की पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे चार अन्य तीर्थयात्रियों की हृदय गति रूक जाने के कारण मृत्यु हो गई। इसके साथ ही इस साल इस यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 22 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि कल शाम अनंतनाग जिले में पहलगाम गुफा मार्ग में पंजतरणी में दिल्ली निवासी 47 साल के सतपाल गोगयाल की हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पंजाब के रहने वाले 29 साल के अमनदीप की पवित्र गुफा के पास हृदय गति रूकने से मृत्यु हो गई। 

अधिकारियों के अनुसार मणिपुर के 60 वर्षीय राम अवतार की पंजतरणी शिविर में, जबकि महाराष्ट्र के बानु दास की बालटाल में हृदय गति से रूकने से हो मृत्यु हो गई। इस दौरान यात्रा में मरने वाले इन 22 लोगो में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शामिल है। बादल फटने के कारण यात्रा को बालटाल में रोक दिया गया था तथा मौसम साफ होने के बाद आज सुबह से तीर्थयात्रियों के नये जत्थे को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो पर आगे बढ़ने की इजाजत दे दी गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -