शहीदों की मदद के लिए लाॅन्च हुआ पोर्टल, पत्थरबाज को मुसीबत बचाती है आर्मी : राजनाथ
शहीदों की मदद के लिए लाॅन्च हुआ पोर्टल, पत्थरबाज को मुसीबत बचाती है आर्मी : राजनाथ
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के वीर जवानों के सम्मान में कहा कि जम्मू कश्मीर में कुछ लोग इन जवानों पर पत्थर फैंकते हैं लेकिन यही जवान संकट का समय आते ही इन लोगों की जान बचाते हैं। बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के ऐसे कितने ही अवसर आए जब इन जवानों ने लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शौर्य दिवस के अवसर पर CRPF के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस दौरान उन्होंने CRPF के जवानों को बहादुरी अवार्ड और मेडल प्रदान किए। इस समारोह में अतिथियों के तौर पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के वीर वेबपोर्टल और मोबाईल ऐप का लोकार्पण किया। दरअसल इस वेबपोर्टल का आइडिया अक्षय कुमार ने दिया था। इस पोर्टल के माध्यम से शहीद जवानों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि शहीद के परिजन को 1 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता मिल सके। इस पोर्टल पर शहीद जवानों की सूची जारी की जाएगी। इस पोर्टल में शहीद के एक पारिवारिक सदस्य का बैंक अकाउंट नंबर शामिल होगा। साथ ही शहीद से जुड़े आॅपरेशन की जानकारी दी जाएगी।

इस वेबपोर्टल पर एक शहीद को 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। आर्थिक सहायता की सीमा पूर्ण होते ही उस शहीद के परिवार का विवरण पोर्टल से हट जाएगा। इस पोर्टल में घायल  जवानों को लेकर भी जानकारी दी जाएगी।

पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर

Indian Army में सोल्जर एवं क्लर्क के बहुत से पदों पर भर्ती

PAK बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों ने कुछ इस तरह मनाई होली, PM मोदी ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -