देवी का जागृत शक्तिपीठ है श्री मां हरसिद्धि मंदिर
देवी का जागृत शक्तिपीठ है श्री मां हरसिद्धि मंदिर
Share:

नवरात्रि के 9 दिनों में श्रद्धालु शक्ति की आराधना में लगे होते हैं। इस दौरान घर-घर में माता की आराधना की जाती है। यही नहीं श्रद्धालु माता का पूजन मंदिरों में भी करते हैं। बड़े पैमाने पर इन दिनों सुबह से शाम तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इतना ही नहीं श्रद्धालु कई बार मंदिरों में प्रसादी का वितरण करते हैं। इस दौरान कई श्रद्धालु फरियाली खिचड़ी का वितरण करते हैं तो कुछ श्रद्धालुओं में फल बांटते हैं।

मंदिरों में विशेष हवन और अनुष्ठान करने वाले भी कम नहीं हैं। इतना ही नहीं मंदिरों में हवन का आयोजन भी होता है। श्रद्धालुओं की लंबी कतार सुबह से शाम तक लगी रहती है। मगर ऐसे कुछ मंदिर ऐसे हैं जो शक्ति के प्रमुख केंद्र हैं इन मंदिरों में उज्जैन का श्री हरसिद्धि मंदिर लोकप्रिय है।

यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां पर माता हरसिद्धि विराजमान हैं। यहां माता सरस्वती, लक्ष्मी और महाकालि तीनों ही विराजमान हैं मगर प्रमुखतौर पर देवी शक्ति को हरसिद्धि के तौर पर जाना है। दरअसल माता सभी मनोकामना को सिद्ध करने वाली और सारी सिद्धियां देने वाली हैं।

प्राचीनकाल में यहां पर एक स्तंभ से ही देवी शक्ति का पूजन होता था कालांतर में यहां पर देवी की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। यह देवी उज्जैन के तत्कालीन सम्राट विक्रमादित्य की आराध्य हैं। माता को विक्रमादित्य द्वारा प्रसन्न करने के लिए विशेष अनुष्टान किए जाते थे। मंदिर के उपरी भाग में श्रीयंत्र उकेरा हुआ मिलता है। यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -