शोएब ने 12 वर्षीय चचेरे भाई जावेद के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने बरामद की सड़ी-गली लाश
शोएब ने 12 वर्षीय चचेरे भाई जावेद के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर मार डाला, पुलिस ने बरामद की सड़ी-गली लाश
Share:

जयपुर: राजस्थान के जयपुर के लालकोठी में 12 वर्षीय जावेद (बदला हुआ नाम) के साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्यारा चचेरा भाई शोएब (बदला हुआ नाम) निकला। मृतक की अम्मी ने बताया कि शोएब ने जावेद का अपहरण करके घर के सामने ही रखा हुआ था। मगर उसने किसी को कुछ पता नहीं चलने दिया। बुधवार (31 मई) को पुलिस ने जानकारी दी है कि रिश्तेदार शोएब ने ही जावेद के शरीर को जगह-जगह से काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने बताया कि शोएब ने जावेद को 6 महीने पहले धमकाया भी था कि वो जावेद को बेहद बुरी मौत मारेगा और देखो मार डाला। शोएब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जावेद का शव बरमाद कर लिया है। उसकी हालत देख परिजनों का बुरा हाल है। सब केवल यही चाहते हैं कि जैसे शोएब को अकील ने मारा, वैसी मौत उसे भी मिले। जावेद का परिवार कह रहा है कि उनके बच्चे का जनाजा, तभी उठेगा जब शोएब मरेगा। जावेद के अब्बू बताते हैं कि 24 मई को उनका बेटा क्रिकेट खेलने के लिए गया हुआ था। जब देर शाम तक वह वापस नहीं आया, तो उसे खोजा गया। कहीं जावेद का सुराग न मिलने पर 25 मई को लालकोठी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 31 मई को जाकर पुलिस ने जांच के बाद बताया कि सामने रहने वाले रिश्तेदार अकील ने उनके बेटे के साथ खोटा काम करके उसे मार डाला।

पुलिस ने बताया है कि शोएब ने जावेद को जिस दिन किडनैप किया था, उसी दिन उसके साथ कुकर्म करके उसे मार डाला था। अपराध का पता चलने तक जावेद का शव सड़-गल चुका था। पुलिस ने इस जांच में 60 जवानों को काम पर लगाया था। 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर 20 से अधिक ठिकानों पर जावेद की तलाशी हुई, मगर सब कोशिशें बेनतीजा रहीं। सुराग तब मिला जब आउटर CCTV की छानबीन हुई। यहाँ जावेद को शोएब के साथ देखा गया। पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए शोएब को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। मीट की दुकान पर काम करने वाले शोएब ने बताया कि 32 वर्ष का होने के बाद उसका निकाह नहीं हुआ था। जावेद इस बात के लिए शोएब को चिढ़ाता था। इसलिए उसने प्लॉन बनाया कि वो जावेद को सबक सिखाएगा।

अपहरण वाले दिन शोएब ने जावेद को सफेद कबूतर दिलाने के नाम पर किडनैप कर लिया। वो जावेद को अपनी बहन के आयशा कॉलोनी स्थित बंद पड़े घर ले गया। यहाँ पहले शोएब ने जावेद को हाथ-पाँव बाँधकर उसके साथ कुकर्म किया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसे मार दिया। इसके बाद उसने लाश को प्लास्टिक के कट्टे में बाँधकर छोड़ दिया। गिरफ्तारी के बाद शोएब ने शव के बारे में बताया और पुलिस ने जावेद की लाश बरामद की। शोएब फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी कितना शातिर था, इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि, पूछताछ में उसने बताया है कि उसे पता था कि प्लास्टिक कट्टे में शव को बांधने के चलते बदबू बाहर नहीं आएगी। कट्टे में बंधा शव धीरे-धीरे अपने आप ही डिस्पोज हो जाएगा। जिसके बाद न तो शव का पता चलेगा और न कोई उसको पकड़ पाएगा।

'तुझे मामा बनाकर ही तेरी बहन वापस करूँगा..', नाबालिग हिन्दू लड़की को भगा ले गया सहिम, भाई को दे रहा धमकी

नाबालिग हिन्दू लड़की को किडनैप कर सूरत ले गए 3 मुस्लिम युवक, वहां रातभर किया गैंगरेप, 14 दिन बंधक बनाकर रखा... अब फरार

बबलू बनकर मिला आबिद, बाप से भी करवाया हिन्दू लड़की का रेप, जबरन गौमांस खिलाया.., बरेली में लव जिहाद का हैरतअंगेज़ मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -