सानिया के 'जन्मदिन' पर भी दिखी शोएब मलिक की बेरुखी, तलाक की चर्चाएं फिर शुरू
सानिया के 'जन्मदिन' पर भी दिखी शोएब मलिक की बेरुखी, तलाक की चर्चाएं फिर शुरू
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तलाक की खबरों के बीच उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि, आज यानी 15 नवंबर 2022 को सानिया मिर्जा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी के चलते शोएब मलिक ने भी उनको बर्थडे विश किया है, मगर शोएब ने इसमें न तो किसी इमोजी का इस्तेमाल किया है और न ही कोई प्यार भरे शब्दों का इस्तेमाल किया है।  

बता दें कि पिछले लगभग दो हफ्ते से शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें आई हैं। हालांकि, इस कपल ने इस संबंध में कुछ नहीं किया है। हालांकि, अब शोएब ने सानिया को बर्थडे विश किया है। शोएब ने सानिया के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया है और इसके कैप्शन में लिखा कि, 'आपको जन्मदिन की बधाई सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का भरपूर आनंद लें।'

 

बता दें कि, दोनों के बीच दूरियां आने की आशंका और भी पुख्ता इसलिए हो जाती है, क्योंकि गत वर्ष जब शोएब मलिक ने सानिया को बर्थडे विश किया था, तो उनको सानू बुलाया था और एक लाल दिल (red heart) वाला इमोजी भी अपने मैसेज में डाला था। हालांकि, इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि शादी के लगभग 12 वर्षों के बाद ये कपल अलग हो सकता है। 

'टीम इंडिया घमंड छोड़े..', वर्ल्ड कप में हार के बाद जमकर हो रही भारत की आलोचना

'ये अल्लाह की मर्जी थी..', फाइनल में पाकिस्तान की हार पर इमरान खान ने कही ये बात

'रोहित शर्मा समेत इन भारतीय खिलाड़ियों के सन्यास का समय आ चुका..', इंग्लैंड के दिग्गज का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -