अब शिवसेना के निशाने पर आए मुख्यमंत्री फड़नवीस
अब शिवसेना के निशाने पर आए मुख्यमंत्री फड़नवीस
Share:

मुंबई : शिवसेना ने मुख्यमंत्री राहत कोष के गलत इस्तेमाल पर देवेंद्र फड़नवीस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। कारण है मुख्यमंत्री द्वारा 8 लाख रुपए एक डांस ट्रूप को दिया जाना। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में खरे शब्दों मे कहा है कि लोग गरीबी से मर रहे है और यहाँ बैंकॉक में नाचने के लिए 8 लाख रुपए दिए जा रहे है। जब लातूर में एक गरीब लड़की खुदखुशी कर रही थी, तब नाचने के लिए पैसे बांटे जा रहे थे।

सामना में यह भी लिखा गया है कि सरकार को एक साल होने वाले है, उन्होने कहा था कि महाराष्ट्र की तस्वीर बदलेगी। पर महाराष्ट्र की असली तस्वीर क्या है, इसका अंदाजा लातूर में 16 साल की लड़की स्वाति पिटले की मौत से होता है। खुदकुशी से पहले लिखे अपने खत में इस लड़की ने जो कुछ भी लिखा था उससे प्रदेश के अफसरों और नेताओं की असली तस्वीर सामने आई।

शिवसेना ने लिखा है कि ये केवल बोलने वाले नेता है। बोलबच्चन से लोगो के घरो के चूल्हे नही जलते। वो लड़की गरीब थी, कॉलेज जाने के लिए पैसे नही थे, घर में रोटी नही थी, माँ-बाप मजदूर थे, उन्हे मजदूरी नही मिल रही थी। जितनी तत्परता उन्हे पैसे देने में कि, उतना ध्यान इधर नही दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -