शिवसेना की तीखी टिप्पणी, कई नेताओं ने खाया है विजय माल्या का नमक
शिवसेना की तीखी टिप्पणी, कई नेताओं ने खाया है विजय माल्या का नमक
Share:

मुंबई : उद्योगपति विजय माल्या द्वारा बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रूपए न चुकाए जाने के बाद विदेश चले जाने को लेकर शिवसेना ने अपनी आपत्ती ली है। शिवसेना ने इस मामले में विजय माल्या को आड़े हाथों लिया है। यही नहीं शिवसेना द्वारा अपने मुखपत्र सामना में इस बात का उल्लेख किया और विजय माल्या के विदेश जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। शिवसेना ने इस मामले में विरोध करते हुए कहा है कि कई नेताओं द्वारा विजय माल्या का नमक खाया गया है जिसके कारण उन्होंने विजय माल्या को देश से बाहर जाने में सहायता की।

शिवसेना द्वारा सामना में लिखे आलेख के माध्यम से कहा गया है कि विजय माल्या देश का आर्थिक आतंकी हैं, जिसे केंद्र ने विदेश भागने दिया। शिवसेना ने माल्या और सरकार पर कई वार किए। सामना में लिखा गया है कि 'देश के कानून की पुंगी बजाकर धर्मात्मा विजय माल्या देश से भाग गए।'

शिवसेना ने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के दुख का भी जिक्र किया। इस दौरान सामना में यह प्रकाशित किया गया है कि किसान कर्ज वसूली से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। विजय माल्या की तरह किसान देश छोड़कर तो भागता नहीं है यदि वह भाग जाए तो पुलिस उसे घसीटने लगेगी और जेल में डाल देगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -