सामना में किया शिवसेना ने CM फडनवीस पर हमला
सामना में किया शिवसेना ने CM फडनवीस पर हमला
Share:

मुंबई : शिवसेना नेे एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर अपना निशाना साधा है। इस मामले में शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेख तक छापा गया है। प्रकाशित लेख में कहा गया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र की इज्जत को गंभीरता से देखें, इसका अनादर न होने दे क्योंकि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री की मां है। इस मामले में शिवसेना द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने महाराष्ट्र का अपमान होने पर कुछ भी नहीं कहा, मगर जब उनकी पत्नी पर आरोप लगाए गए तो उनके विरूद्ध कांग्रेस के नेता को नोटिस भेज दिया गया।

सामना में प्रकाशित लेख में कहा गया कि मुख्यमंत्री की ओर से जो वकील नियुक्त किए गए हैं उनके कारण भी राज्य को अपमान झेलना पड़ता है। महाराष्ट्र की ओर से न्यायालयीन कार्रवाई के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट को लेकर सामना में लिखा गया है कि वे महाराष्ट्र से विदर्भ को अलग करने की बात कहते हैं। इससे महाराष्ट्र राज्य का अपमान होता है। दूसरी ओर इस तरह की बात मराठवाड़ा को लेकर भी की जाती है।

सामना में शिवसेना ने लिखा है कि मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र तुम्हारी मां है। इसकी इज्जत करो। इसे गंभीरता से लो। मुख्यमंत्री को निशाने पर रखते हुए शिवसेना ने अपने लेख में यह भी लिखा है कि श्रीहरि को महाराष्ट्र का एजी बनाया जाना सही कदम नहीं था। उल्लेखनीय है कि एजी श्रीहरि विदर्भ को अलग करने की मांग का समर्थन कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने राज्यपाल से भेंट की और अपना इस्तीफा दे दिया।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -