स्मार्ट सिटी के बहाने मुंबई पर राज करना चाहती है केंद्र सरकार
स्मार्ट सिटी के बहाने मुंबई पर राज करना चाहती है केंद्र सरकार
Share:

मुंबई : मुंबई को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के मसले पर एक बार फिर शिवसेना और भाजपा में ठन गई है। दरअसल शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में इस बात का उल्लेख किया कि स्मार्ट सिटी बनाने के ज़रिए केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की चाल चली जा रही है। इस मसले पर महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विरोध किया जा रहा है। जिसके कारण वे सभी दलों को साधने में जुटे हुए हैं। 

केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 100 शहरों का चयन किया। जिसमें मुंबई को भी लिया गया है। स्मार्ट सिटी को लेकर मुंबई में राजनीति गर्मा गई है। शिवसेना द्वारा मुंबई को स्मार्ट सिटी बनाने के विरोध में शिवसेना ने अपना मत स्पष्टता से रखा और विरोध को तेज़ कर दिया। शिवसेना द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट सिटी के बहाने मुंबई पर राज करना चाहते  है।

पार्टी के मुखपत्र सामना के माध्यम से केंद्र सरकार पर शिवसेना ने भी निशाना साधा। मुंबई को स्मार्ट सिटी के लिए चयनित किए जाने का शिवसेना ने विरोध जताया। मायानगरी का विकास स्मार्ट सिटी के तहत केंद्र सरकार द्वारा ही किए जाने की बात तय की गई है। ऐसे में विकास का खांका मोदी सरकार तय करेगी। पूूंजीपति, व्यापारी और बिल्डर्स मुंबई को पिछले दरवाजे से केंद्र शासित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में सामना में कहा गया कि शिवाजी की तलवार देख लो, औरंगजेब की क्रब देख लो इसके बाद 105 शहीदों का बलिदान स्मरित कर लो।

इससे शिवसेना के कहने का अर्थ समझ में आ जाएगा। शिवसेना ने केंद्र को धमकीभरे लहजे में यह संबोधित किया कि शिवसेना मुंबई को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना पूरा नहीं होने देगी। शिवसेना विधायक सुनिल प्रभु के अनुसार स्मार्ट सिटी के बहाने मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने की चाल केंद्र सरकार द्वारा चली जा रही है। बाॅम्बे म्युनिसीपल काॅर्पोरेशन में स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव आने पर विरोध किया जा रहा है।

राज ठाकरे के दल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस द्वारा स्मार्ट सिटी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पुणे और पिंपरी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी का विरोध करते हुए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया है। लोगों द्वारा भी इस बात का विरोध किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष शेलर ने कहा है कि राज्य के अन्य क्षेत्रों को साथ लेकर स्मार्ट सिटी की संकलप्ना की जाएगी।

उनका कहना था कि विरोध करने वाले आखिर आवाज क्यों उठा रहे हैं। आखिर इस बार उनकी सेटिंग नहीं हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस द्वारा शिवसेना का विरोध करने के बाद वे डेमैज कंट्रोल में जुट गए हैं। स्मार्ट सिटी को लेकर लोगों द्वारा भ्रम फैलाए जाने का प्रयास भी किया जा रहा है। मुंबई को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना को लेकर यह भी कहा गया है कि इस मामले में पहले ही राजनीति तेज़ हो गई है।

सरकार अपने कार्य को पूर्ण करने में लगी है लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि स्मार्ट सिटी में विकास भी केंद्र, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय के समन्वय से ही किया जाएगा। मुंबई महानगर पालिका और कल्याण - डोंबिवली के स्थानीय निकाय में शिवसेना और अन्य दलों का प्रभुत्व है ऐसे में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को मुंबई में अमलीजामा पहनाना कुछ मुश्किल हो सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -