फूट डालो और शासन करो की नीति से भड़की हिंसा - संजय राउत
फूट डालो और शासन करो की नीति से भड़की हिंसा - संजय राउत
Share:

नईदिल्ली। शिवसेना सांसद, संजय राउत ने संसद में, महाराष्ट्र में भड़की हिंसा को लेकर, कहा कि, इस हिंसा में फूट डालो और शासन करो, की नीति अपनाई गई। महाराष्ट्र, मुंबई देश की एक आर्थिक रीढ़ है, जिसे समाप्त करने के लिए, यह प्रयास किया गया। मगर, इसे बचाने की जरूरत है। इस तरह के गतिरोध, को समाप्त करने की आवश्यकता है। सांसद और, शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी तत्कालीन समय में, अंग्रेजी राज के विरूद्ध, युद्ध कर रहे थे। संभाजी भी इसी तरह  से  संघर्ष कर रहे थे। महाराष्ट्र में जो उत्सव मनाया जाता है उस उत्सव में अंग्रेजी शक्ति के खिलाफ, युद्ध की जीत का उल्लास था।

मगर जिस तरह से, हिंसा भड़की है उसे रोकना चाहिए। उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र में, उपजी हिंसा की आग गुजरात तक पहुंच चुकी है। दरअसल, नववर्ष के अवसर पर पुणे-अहमदरगर हाईवे के समीप एक गांव में बाजीराव पेशवा द्वितीय द्वारा, अंग्रेजों के खिलाफ, युद्ध में जीत की वर्षगांठ पर शौर्य दिवस मनाया गया था।

इसी शौर्य दिवस में कुछ लोग पहुंचे और, उनका विवाद हो गया। यह विवाद ग्रामीण और दलित के बीच विवाद में बदल गया। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फिर, यह हिंसक हो गया। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, यह हिंसा महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य क्षेत्रों में आंदोलन के तौर पर फैल गई।

अब इस हिेंसा की आग गुजरात में भी भड़क गई है। पुलिस व प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है तो दूसरी ओर, गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को पकड़ लिया गया है।

दलितों का विरोध बना फडणवीस सरकार का सिरदर्द

महाराष्ट्र हिंसा: जब हाथ में पत्थर लिए बच्चे का VIDEO वायरल

जातीय हिंसा की आग गुजरात पहुंची

दलित हिंसा पर संसद में हंगामा

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -