आरएसएस की बैठक में शामिल हुए शिवराज, शाह भी पहुंचेंगे
आरएसएस की बैठक में शामिल हुए शिवराज, शाह भी पहुंचेंगे
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में शालिम हुए। यह बैठक भोपाल के शारदा विहार शैक्षणिक संस्थान में आयोजित हुई। इस बैठक में सीएम शिवराज आज शामिल हुए। बैठक में उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रभात झा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संघ की बैठक में भागीदारी करेंगे। दरअसल वे आज शाम तक भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे अगले दिन मुख्यमंत्री शिवराज से महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण बात करने के बाद वे प्रातः 9.30 बजे ही दिल्ली के लिए निकल जाऐंगे। गौरतलब है कि नेता यहां पर आरएसएस के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी से भी चर्चा करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -