शहनाज की फैन हुई पाकिस्तनी एक्ट्रेस, अंदाज देखकर कर दी तारीफ़
शहनाज की फैन हुई पाकिस्तनी एक्ट्रेस, अंदाज देखकर कर दी तारीफ़
Share:

बिग बॉस शो में नजर आ चुकीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की पॉपुलैरिटी इन दिनों तेजी से बढ़ती जा रही है। जी हाँ और फैंस के बीच वह कितनी पसंद की जाती हैं, इस बात से सभी वाकिफ हैं। खुद को ‘पंजाब की कैटरीना’ कहने वाली शहनाज आज देश में ही नहीं विदेशों में भी मशहूर हो चुकीं हैं। जी हाँ और सबसे खास बात तो ये है कि उनकी पॉपुलैरिटी अब पाकिस्तान तक जा चुकी है। जी दरअसल पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर इन दिनों शहनाज छाई हुई हैं और इस बात का गवाह वीडियो है जो आप देख सकते हैं। पड़ोसी मुल्क में उनकी चर्चा आखिर क्यों हो रही है, यह हम आपको बताते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Galaxy Lollywood (@galaxylollywood)

जी दरअसल, कुछ दिनों पहले शहनाज गिल का सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल हुआ था और उस वीडियो में वह सैलून के बाहर खड़े पैपराजी से मजाक-मजाक में कहती हैं कि, उनकी वजह से उनके 1 हजार खर्च हो गए, क्योंकि उन्हें स्ट्रेटनिंग करानी पड़ी। अब सना का यह अंदाज पाकिस्तनी एक्ट्रेस याशमा गिल को पसंद आया है और उन्होंने उनकी तारीफ की है। जी दरसल याशमा ने शहनाज के इस वीडियो पर कॉमेंट किया और उनकी तारीफ की है।

अब पाकिस्तानी वेबसाइट पर शहनाज गिल की जमकर चर्चा होने लगी है और लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस अंदाज की तारीफ की और कई लोगों ने प्यार बरसाया। वैसे काम के बारे में बात करें तो शहनाज गिल जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। सबसे खास बात तो ये है कि शहनाज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी शहनाज की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उनके करोड़ो फैंस उन्हें पसंद करते हैं।

सालों पहले की लव मैरिज, अब उठाया ऐसा कदम

आज राजधानी में होगा शिक्षकों का सम्मान, मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार

सर्दियों में आ सकता है कोरोना का नया वैरिएंट, एक्सपर्ट्स ने दी खास सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -