नितीश कुमार से मिले शत्रुघ्न बताया 'विकास पुरूष'
नितीश कुमार से मिले शत्रुघ्न बताया 'विकास पुरूष'
Share:

पटना। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में अपनी उपेक्षा से परेशान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से भेंट की। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नीतिश ही सबसे बड़े विकास पुरूष हैं। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपेक्षा से नाराज़ नज़र आर रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रात लगभग 9 बजे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात जदयू के राज्यसभा सदस्य पवन वर्मा से भी हुई।

यहां उन्होंने कहा कि सही मायने में नीतिश ही सबसे बड़े विकास पुरूष हैं। मुजफ्फरपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को भी इस बात से परहेज नहीं करना चाहिए कि नीतिश विकास पुरूष हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना था कि भाजपा उनका उपयोग केवल चुनाव प्रचार के लिए ही करती है।

उल्लेखनीय है कि अपनी उपेक्षा से शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के आला नेताओं से नाराज़ नज़र आ रहे हैं। कई बार वे अपनी नाराज़गी जाहिर कर चुके हैं। शत्रुघ्न से नीतिश की भेंट को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस दौरान जेडीयू और नीतिश की शान में कई कसीदे गढ़े।;

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -