नीतिश से नहीं हुई कोई खास बात - शत्रुघ्न सिन्हा
नीतिश से नहीं हुई कोई खास बात - शत्रुघ्न सिन्हा
Share:

पटना। पटना साहिब संसदीय सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीती रात बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से भेंट की। इस भेंट के दौरान उन्होंने नीतिश को देश का सबसे श्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया। इस दौरान उन्होंने नीतिश की प्रशंसा की और उन्हें विकास पुरूष भी कहा। मगर भाजपा के सांसद और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा इस तरह की तारीफ किए जाने के बाद लगता है उनकी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 

आज इस मसले पर राजनीति गरमा गई और सांसद शत्रुघ्न से सवाल किए जाने लगे। जब इस मामले में शत्रु पर दबाव बढ़ने लगा तो उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। चर्चा में शत्रु ने नीतिश से अपनी मुलाकात को बेहद औपचारिक बताया। 

दरअसल बिहार पहुंचने के बाद सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिले उन्होंने नीतिश से काफी देर चर्चा की। मगर अंदरूनी तौर पर यह बात भी सामने आ रही है कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में अपनी उपेक्षा से बेहद खफा हैं और वे अपने असंतोष को नीतिश के सामने प्रकट करना चाहते थे। जिस कारण उन्होंने उनसे मुलाकात की। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरूष बताने के बाद नीतिश ने शत्रुघ्न सिन्हा को जेडेयू में दरवाजा खुले होने के संकेत दिए हैं। 

मामले को लेकर जब विवाद बढ़ने लगा तो शत्रुघ्न सिन्हा पत्रकारों से मुखातिब हुए और कहा कि कोई किसी से भी कभी भी मिल सकता है। आखिर किसी से मिलने में क्या हर्ज है। नीतिश से वही बातें हुई है जो सामान्यतौर पर दो व्यक्तियों के मिलने पर होती हैं। नीतिश से आत्मीयत के चलते मुलाकात हुई और कुछ बात औपचारिकतौर पर भी हुई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -