Mar 19 2016 12:16 PM
पटना : भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पुस्तक एनिथिंग बट खामोश का विमोचन दिल्ली और मुंबई में होने के बाद पटना में भी हुआ। इस विमोचन समारोह में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि शत्रुघ्न खामोशी को तोडि़ए और देश को एक सही दिशा दीजिए। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से राजनीति की मुख्यधारा में आने की अपील भी की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा हमारे सांसद हैं इस बात पर हमें प्रसन्नता होगी। शत्रुघ्न की पुस्तक के विमोचन समारोह में भाजपा का कोई नेता तो नहीं था लेकिन फिल्म जगत की हस्तियां अभिनेत्री पूनम ढिल्लो, अभिनेता शेखर सुमन आदि मौजूद थे।
शत्रुघ्न ने अपनी जीवनी के विमोचन अवसर पर खुशी जताई। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश ने यह भी कहा कि शत्रुघ्न अपनी पार्टी को लेकर प्रतिबद्ध रहे हैं। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि लालू लाख चढ़ाऐं लेकिन शत्रु खुद ही चलेंगे।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED