शरद पंवार आए नीतीश के समर्थन में, बताया PM कैंडिडेट
शरद पंवार आए नीतीश के समर्थन में, बताया PM कैंडिडेट
Share:

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न दलों से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होने और वर्ष 2019 में गैर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया था। अब उनके इस प्रयास में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पंवार भी साथ नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इशारों - इशारों में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान नीतीश को प्रधानमंत्री पद का दावेदार कहा। शरद पंवार ने एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक को इस बात के संकेत दिए।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पंवार ने कहा कि बिहार में इस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही प्रमुख नेता हैं। वे ही संगठित विपक्ष का चेहरा भी बनाए जा सकते हैं। शरद पंवार ने कहा कि नीतीश ही विपक्ष के प्रमुख नेता के तौर पर एक अच्छा विकल्प हैं।

उल्लेखनीय है कि शरद पंवार नीतीश कुमार की सराहना करते ही रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी जमकर प्रशंसा की। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कोई नहीं जानता है। तो दूसरी ओर राहुल एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देशभर का दौरा कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -