IPL 2021: आखिर अश्विन पर क्यों भड़के शेन वॉर्न ? देखें वीडियो
IPL 2021: आखिर अश्विन पर क्यों भड़के शेन वॉर्न ? देखें वीडियो
Share:

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने मंगलवार को अपने IPL मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ दिल्ली कैपिटल (DC) के स्पिनर के विवाद पर आर अश्विन को लताड़ते हुए कहा कि मैदान पर DC के खिलाड़ी का कार्य शर्मनाक था। वार्न ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, विश्व को इस विषय और अश्विन को लेकर बंटना नहीं चाहिए। यह बहुत आसान है - यह शर्मनाक है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। अश्विन को फिर से वही व्यक्ति क्यों बनना पड़ा? मुझे लगता है कि इयोन मॉर्गन को उन्हें टोकने का पूरा अधिकार था।'

 

दरअसल, अश्विन और मॉर्गन के बीच मंगलवार को IPL 2021 में KKR बनाम DC मुकाबले के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। जब अश्विन, टिम साउदी की गेंद पर आउट होकर जाने लगे, तो साउदी ने उन्हें कुछ कहा। इसके बाद अश्विन भड़क गए। इस बीच KKR के कप्तान मॉर्गन ने भी उन्हें कुछ कहा, तभी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस लड़ाई के बीच में आ गए। चार खिलाड़ियों के इस लड़ाई में कूदने के बाद आखिरकार KKR के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को बीच बचाव करना पड़ा।

 

इसके बाद जब अश्विन ने मॉर्गन को शून्य पर आउट किया, तब वे चिल्लाते हुए इसका जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। KKR के कप्तान मॉर्गन ने भी स्वीकार किया कि प्रतियोगिता की प्रकृति और गर्म मौसम की स्थिति के मद्देनज़र, कुछ अवसरों पर चीजें भड़क सकती हैं। हालांकि व्यक्तिगत स्तर पर, मॉर्गन ने बल्ले से अधिक योगदान नहीं दिया, मगर वह अपनी टीम की जीत के साथ काफी खुश थे। मॉर्गन ने कहा कि, "दोनों पक्षों ने कड़ा मुकाबला खेला। गर्म दिन में चीजें उबल सकती हैं। शुक्र है कि ऐसा नहीं हुआ। हम सभी सही भावना से खेले।" उन्होंने कहा कि, "यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक मुश्किल मुकाबला था। इसका पूरा श्रेय हमारे कोच ब्रेंडन मैकुलम को जाता है।

T-20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का कप्तान देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर

'मुझे नहीं आया कोई हार्ट अटैक..', इंजमाम-उल-हक़ ने दी सफाई

IPL 2021: विराट ब्रिगेड का RR से मुकाबला आज, राजस्थान के लिए 'करो या मरो' का मैच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -