नवंबर-दिसंबर में ये है शादी, गृह प्रवेश, घर-गाड़ी खरीदने के शुभ मुहूर्त
नवंबर-दिसंबर में ये है शादी, गृह प्रवेश, घर-गाड़ी खरीदने के शुभ मुहूर्त
Share:

शादियों के शुभ मुहूर्त आरम्भ हो चुके हैं। देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह होने के साथ-साथ शादी-विवाह सहित, उद्घाटन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य आरम्भ हो जाते हैं। इससे पूर्व चार्तुमास के चलते ये सभी शुभ काम वर्जित रहते हैं। चार्तुमास में प्रभु श्री विष्‍णु निद्रालीन रहते हैं, जिसकी वजह से सारे शुभ कार्य बंद रहते हैं। 14 नवंबर 2021 से शुभ मुहूर्त आरम्भ हो चुके हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2021 के नवंबर एवं दिसंबर माह में विवाह, गृह प्रवेश आदि के लिए कितने तथा कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं।  

नवंबर 2021 और दिसंबर 2021 के शुभ मुहूर्त:- 
नवंबर 2021 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त: वैदिक पंचाग के अनुसार नवंबर 2021 में विवाह के लिए 5 दिन शुभ हैं। इसमें 20 नवंबर, 21 नवंबर, 28 नवंबर 29 नवंबर तथा 30 नवंबर प्रमुख हैं।
दिसंबर 2021 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त:- दिसंबर में विवाह के लिए 6 शुभ दिन हैं। इसमें 1 दिसंबर, 2 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 11 दिसंबर तथा 13 दिसंबर सबसे शुभ हैं।

नवंबर 2021 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त:-
पंचांग के मुताबिक नवंबर में शेष दिनों में गृह प्रवेश के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें एक 20 दिनांक एवं दूसरा 29 नवंबर, सोमवार है। जबकि दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए सिर्फ 13 दिसंबर, सोमवार ही शुभ दिन है। 

घर या जमीन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त:- 
नवंबर में घर अथवा भूमि खरीदने के लिए 2 दिन  25 नवंबर तथा 26 नवंबर शुभ हैं। वहीं दिसंबर में घर-जमीन क्रय करने के लिए 7 शुभ दिन हैं। ये 2 दिसंबर, 3 दिसंबर, 10 दिसंबर, 23 दिसंबर, 24 दिसंबर 30 दिसंबर तथा 31 दिसंबर हैं।

गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त:-
नवंबर 2021 में नई गाड़ी क्रय करने के लिए 4 दिन शुभ हैं। ये 21 नवंबर, 24 नवंबर, 25 नवंबर तथा 29 नवंबर हैं।

580 साल बाद लगने जा रहा ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए क्यों है इतना खास?

जम्मू-कश्मीर में 'कांग्रेस' ख़त्म ? पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने सोनिया गांधी को भेजा 'सामूहिक इस्तीफा'

कोलकाता हाईकोर्ट से शुभेंदु अधिकारी को बड़ी राहत, 3 अहम मामलों में दिया ये आदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -