दुनिया से रुखसत हुआ मीडिया जगत का ये मशहूर पत्रकार, इसी साल पत्नी की गई थी जान
दुनिया से रुखसत हुआ मीडिया जगत का ये मशहूर पत्रकार, इसी साल पत्नी की गई थी जान
Share:

नई दिल्ली: वरिष्ठ भारतीय पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के चलते शनिवार को देहांत हो गया। सेहत बिगड़ने के पश्चात् उन्हें ICU में एडमिट कराया गया था। खबर के अनुसार, अप्रैल के पश्चात् से ही उनकी सेहत निरंतर बिगड़ रही थी तथा गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में ICU में भर्ती कराया गया था। दूरदर्शन तथा एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके तथा हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ ने इसी वर्ष जून में अपनी पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ को कोरोना के चलते खो दिया था।

विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर दुआ के देहांत की दुखद खबर दी। उन्होंने लिखा, ‘हमारे अडिग, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का देहांत हो गया है। उन्होंने एक अद्वितीय जीवन को जिया है। वह दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से गुजरते हुए 42 वर्षों तक पत्रकारिता उत्कृष्टता के शिखर तक पहुंचे। उन्होंने हमेशा सच बोला। वह अब हमारी मां एवं उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं, जहां पर वे दोनों गाना गाएंगे, खाना बनाएंगे, यात्रा करेंगे तथा एक दूसरे के साथ रहेंगे।’

मल्लिका दुआ ने बताया कि 5 दिसंबर की दोपहर को लोधी श्मशान घाट पर दुआ किआ अंत्यष्टि की जाएंगी। मालूम हो कि इससे पहले, पत्रकार की बिगड़ती सेहत की जानकारी देते हुए उनकी बेटी और कॉमेडियन मलाइका दुआ ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि ‘मेरे पिता की हालत बहुत गंभीर है तथा वह ICU में एडमिट हैं।

भारत न्यूजीलैंड से 332 रनों से आगे

भारत को नए क्षेत्रों में निवेश की आदत बनानी चाहिए: नीति आयोग

6 दिसंबर को भारत में होंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -