जानिए दांत रोग के लक्षण और बरते सावधानियाँ
जानिए दांत रोग के लक्षण और बरते सावधानियाँ
Share:

दाँतो की सही तरीके से अगर देखभाल न की जाएं तो प्योररेहिया (pyorrhea) हो सकता है। दाँतो को सेहत और सुंदरता का आईना माना जाता है, लेकिन खाने के बाद मुह की साफ़-सफाई न करने से दाँतो मे कई प्रकार की बीमारिया शुरू हो जाती है। प्योररेहिया को Periodontitis के नाम से भी जाना जाता है। 

दाँतो की साफ़ सफाई मे कमी के कारण जो बीमारी सबसे ज्यादा जल्दी होता है वह है प्योररेहिया। साँसों की बदबू, मसूड़े मे खून और दूसरी तरह की कई  परेशानिया प्योररेहिया के लक्षण है। दाँतो की साफ़ सफाई न करने के कारण यह एक सामान्य बीमारी है। इसके कारण असमय दांत गिर सकते है और दांत दर्द हो सकते है। 

प्योररेहिया ही क्यों होता है?

दरअसल मुँह मे लगभग 700 किस्म के बैक्टीरिया होते है, जिनकी संख्या करोडो मे होती है। यही बैक्टीरिया दाँतो और मुह को बीमारियो से बचाते है। अगर मुँह, दांत और जीभ की सफाई ठीक से न की जाएं तो यह बैक्टीरिया दाँतो और मसूड़ों को नुक्सान पहुचाहते है। 

जानिए इसके मुख्य लक्षण 

1. प्योररेहिया होने पर साँसों मे तेज़ दुर्गन्ध शुरू हो जाती है। मसूड़े मे सूजन होने लगती है। दांत कमजोर होकर हिलने लगता हैं। गर्म और ज्यादा ठंडा पानी पिने पर दांत संवेदनशील हो जाते है और लोग उसे बर्दास्त नहीं कर पाते है। 

2. प्योररेहिया होने पर मसूड़ों से मवाद आना शुरू हो जाता है। मसूड़े को दबाने मे छूने पर दर्द होता है। प्योररेहिया की शिकायत होने पर मसूड़ों से खून निकलने  लगता है। 2 दाँतो के बीच की जगह बढ़ जाती है, दाँतो मे गैप होने लगती है। 

प्योररेहिया से बचने के लिए सावधानी 

1. खाने के बाद मुह की अंदरुनी साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे। ब्रश करते समय दाँतो को अच्छी तरह से और आराम से साफ़ करे। टंग क्लीनर से जीभ  को अच्छी तरह साफ़ करे। दाँतो की सफाई के लिए कठोर ब्रश की बजाय कोमल ब्रश का इस्तेमाल करे। 

2. रात मे डिनर करने के बाद सोने से पहले भी ब्रश करे। ब्रश करते समय ध्यान रखिये की खाने का कोई टुकड़ा दाँतो की बीच फँसा तो नहीं है। कुछ भी खाने के बाद अगर ब्रश नहीं कर सकते है, तो पानी से दाँतो की सफाई कर लेनी चाहिए। अच्छे दांत सेहत और सुंदरता की निशानी होती है इसलिए अपने दाँतो का ख्याल जरूर रखे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -