स्टेशन पर ही हुआ प्रसव
स्टेशन पर ही हुआ प्रसव
Share:

नईदिल्ली। ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को, जब प्रसव पीड़ा हुई तो, उसे रास्ते में ही स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके बाद, आरपीएफ की महिला कांस्टेबल्स ने इस प्रसूता की सहायता की। हालांकि उन्होंने, एंबुलेंस को सूचना दे दी थी मगर, उन्होंने प्लेटफाॅर्म पर चादर के पर्दे निर्मित कर लिए इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। उक्त बच्चे के गले में गर्भनाल फंसी हुई मिली थी। कांस्टेबल को इसका अनुभव था।

उन्होंने गर्भनाल को स्वयं काट लिया। एंबुलेंस पहुंचने पर माता और बच्चे को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्साजलय भेज दिया गया। बच्चे और, उसकी माता को चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रसूता की पहचान शबाना के तौर पर हुई है। वह तिलक नगर दिल्ली में निवास करती हैं। उसके पति का नाम, अली असगर निवासी मुजफ्फरनगर है।

उसकी एक संतान है। मौजूदा समय में वह 7 माह की गर्भवती थी। ऐसे में परिजन ने उसे गांव में बुला लिया। मुजफ्फरपुर जाने हेतु शनिवार को असगर पत्नी को लेकर, सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। इसी बीच महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जब दर्द बढ़ गया,  प्लेटफाॅर्म पर मौजूद आरपीएफकर्मी को जानकारी दी।

आरपीएफकर्मी ने महिला, आरपीएफकर्मियों को स्टेशन पहुंचाया। इसी बीच एंबुलेंस को सूचना दी गई। मगर एंबुलेंस के पहुंचने तक प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी ऐसे में महिला आरपीएफ कर्मचारियों ने डिलीवरी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। हालांकि, बच्चा गर्भनाल में फंस गया था मगर इसके बाद भी सुरक्षित प्रसव करवाया गया।

पानी को बार बार उबालकर पीने से हो सकता है सेहत को नुकसान

आँखों की रौशनी को तेज बनाता है पपीता

सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए करे बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

लंग्स में इन्फेक्शन होने से बचाती है बड़ी इलायची

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -