अब इन दो राज्यों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
अब इन दो राज्यों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
Share:

विशाखापत्तनम: मकर संक्रांति के मौके पर आज (रविवार) देश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात प्राप्त होने जा रही है। 15 जनवरी 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी आठवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच दौड़ेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम के बीच चलेगी। जो लगभग 700 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में तय करेगी। दोनों ओर की यात्रा में यह राजमुंदरी, विजयवाड़ा एवं वारंगल में रुकेगी। बता दें कि यह दक्षिण भारत की दूसरी और देश की आठवीं वंदेभारत ट्रेन होगी। दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन मैसूरू से चेन्नई के बीच चल रही है।

देश की 8वीं वंदे भारत ट्रेन विशाखापट्टनम से प्रातः 5.45 बजे चलेगी एवं दोपहर बाद 14.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह 14.45 बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी एवं रात 23.15 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। ये ट्रेन लगभग 700 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर लेगी। यह तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। बता दें कि देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 2019 में आरम्भ की गई थी। सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश भर में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बनाई है।

इन रूट्स पर पहले चलाई जा चुकी है वंदे भारत ट्रेन:-
हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
मुंबई-गांधीनगर-वंदे भारत एक्सप्रेस
बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस 

वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें GPS आधारित सूचना सिस्टम, CCTV कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर सहित तमाम सुविधाएं हैं। नई खूब‍ियों से लैस नेक्‍स्‍ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2।0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है।

Fact Check: जय श्री राम न कहने पर असीम को ट्रेन में बेल्ट से पीटा, दाढ़ी पकड़कर हिलाई

अभी और बढ़ेगी ठंड, इन शहरों पर पड़ेगा असर

'किसी के दबाव में नहीं है भारत, देगा मुंहतोड़ जवाब..', जयशंकर ने पाक-चीन को लगाई फटकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -