वैज्ञानिकों ने की गुरूत्वाकर्षण तरंगों की खोज, आइंस्टीन के सिद्धांत का लगाया पता
वैज्ञानिकों ने की गुरूत्वाकर्षण तरंगों की खोज, आइंस्टीन के सिद्धांत का लगाया पता
Share:

न्यूयॉर्क : वैज्ञानिकों ने गुरूत्वाकर्षण तरंगों की खोज करने में सफलता प्राप्त की है। इसी के साथ आइंस्टीन के महत्वपूर्ण गुरूत्वाकर्षण सिद्धांत को जानने में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। यही नहीं उन्होंने गुरूत्वाकर्षण तरंगों की खोज भी कर ली है। आईंस्टीन ने एक सदी पहले इस बात की भविष्यवाणी भी की थी। वैज्ञानिकों ने इस तरह की सफलता को उस समय जोड़ा जब गैलिलियो द्वारा ग्रहों को देखने हेतु दूरबीन का सहारा लिया गया।

इस तरह की तरंगों की खोज ने खगोलविदों को रोमांचित कर दिया। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि ब्रह्मांड में हुई टक्कर के चलते इस तरह की तरंगे उत्पन्न हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह की खोज के लिए वैज्ञानिकों को शुभकामनाऐं दीं। 

उन्होंने ट्वीट किया है कि अत्यधिक गर्व है कि भारतीय वैज्ञानिकों ने इस चुनौतीपूर्ण खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गुरूत्वीय तरंगों की ऐतिहासिक खोज ने ब्रह्मांड को समझने के लिए एक नया मोर्चा खोल दिया है। मोदी ने कहा है कि देश में एक विकसित गुरूत्वीय तरंग अंवेषक के साथ और अधिक योगदान के लिए आगे बढ़ने की उम्मीद करता हूं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -