सावन माह में जरूर करें दीपक से जुड़ा ये उपाय, दूर होगी हर अड़चन
सावन माह में जरूर करें दीपक से जुड़ा ये उपाय, दूर होगी हर अड़चन
Share:

आज यानी मंगलवार से सावन मास की शुरुआत हो रही है। इस महीने में देवों के देव महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं सावन का महीना शिवजी को अति प्रिय है। पूरे सावन प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। वहीं जो कुंवारी कन्याएं सावन में महादेव की आराधना करती हैं, उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। बता दें कि इस साल अधिकमास लगने की वजह से सावन एक नहीं बल्कि दो महीने का रहेगा। 4 जुलाई से आरम्भ हुआ सावन 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। वही इस माह शिव जी का प्रसन्न करने के लिए लोग कई प्रकार के कार्य करते हैं। रुद्राभिषेक करने के साथ कई तरह की चीजें जैसे बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, आंकड़े के फूल, पंचामृत आदि अर्पित कर अभिषेक करते हैं। सावन के महीने में अगर दीपक से जुड़ा एक उपाय कर लिया जाए तो ये बहुत लाभकारी माना जाता है।

* भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने के साथ-साथ शमी की पत्तियां भी अर्पित की जाती हैं। इससे महादेव एवं शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप भी सावन की महीने में शमी के पौधे पास रोज दीपक जलाएंगे तो कई लाभ प्राप्त होते हैं।
* ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के मुताबिक शमी के पौधे का घर में लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। शमी का पौधा शनि देव को प्रिय होता है। घर में यदि सही दिशा में शमी का पौधा लगाया जाए तो सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन का आगमन भी होता है। शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि दोष दूर होते हैं।
* अगर घर में शमी का पौधा है तो रोज उसके पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही घर में खुशहाली आती है। आप शमी की पौधा घर में दक्षिण दिशा में ही रखें। हर दिन शाम के वक़्त शमी के पौधे के पास मिट्टी या आटे का दीपक लगाएं। दीप जलाते वक़्त मन में भगवान शिव से प्रार्थना करें।
* सावन के महीने में शमी के पेड़ के पास दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही भगवान महादेव का भी आशीर्वाद मिलता है। सावन में प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर महादेव की आराधना करें।
* वहीं दुर्भाग्य एवं नकारात्मकता से पीछा छुड़ाने के लिए सावन के महीने में शिवलिंग पर शमी की पत्तियां अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सावन माह में ऐसे करें महादेव की पूजा, पूरी होगी सारी मनोकामना

भारत की ऐसी कई जगह जिनसे आज भी कई लोग है वंचित

सावन माह में भोलेनाथ को इस आरती से करें प्रसन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -