गूगल ने डूडल बनाकर मनाया सावित्राबाई फुले का जन्मदिन
गूगल ने डूडल बनाकर मनाया सावित्राबाई फुले का जन्मदिन
Share:

नई दिल्ली : देश दुनिया की खबर देने वाले गूगल ने इस बार समाज सुधारक और कवियत्री सावित्राबाई फुले के 186वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया है. गूगल ने डूडल के माध्यम से सावित्रीबाई फुले  का चित्र बनाया है. सावित्रीबाई एक ऐसी महिला थी जिन्होंने महिला के अधिकार और उनपर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. 

3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के नयागांव में  किसान परिवार में जन्मी  सावित्रीबाई फुले की 9 साल में  शादी हो गई थी. लेकिन वह शिक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित थी और अपने समय में  देश के कुछ चुनिंदा शिक्षित महिलाओं में से थीं.

इसके के साथ ही समाज सुधार को लेकर महाराष्ट्र में चलाए गए आंदोलनों में उनकी प्रबल भूमिका रही वही इस काम में उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया था. 1848 में दोनों ने मिलकर पुणे में पहले गर्ल्स स्कूल की शुरुआत की. भेदभाव खत्म करने के लिए किए गए अपने प्रयासों और जाति-लिंग के आधार पर अनुचित व्यवहार के खिलाफ किए गए उनके संघर्षों के लिए भी सावित्रीबाई फुले को याद किया जाता है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -